Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»अलग- अलग सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
    क्राइम

    अलग- अलग सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

    Team JoharBy Team JoharApril 28, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    दुमका: दुमका नगर में रिंग रोड बाईपास मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान दुमका शहर के न्यू बांधपाड़ा मोहल्ला के अखलेश कुमार साह (45) और पुलिस लाइन मजिस्ट्रेट कॉलोनी के धर्मेंद्र कुमार दास (35) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. तभी आंदीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर दोनों की मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

    ट्रेलर की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत

    मसलिया थाना क्षेत्र के लहरजोरिया स्टेडियम मैदान के पास ट्रेलर के धक्के से एक अधेड़ की मौत हो गई. घटना साहिबगंज-गोबिंदपुर मुख्य पथ के लहरजोरिया मैदान के पास सुबह करीब 9 बजे हुई. गोलपुर गांव निवासी 55 वर्षीय आनंद भंडारी दुमका वाली बस में चढ़ने के लिए सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर ने उन्हें धक्का मार दिया. आनंद भंडारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ड्राइवर ट्रेलर लेकर फरार हो गया.

    मुआवजे की मांग पर लोगों ने किया सड़क जाम

    मृतक के परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर डेढ़ घंटे तक सड़क को जाम किया. सूचना मिलने पर मसलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया. वहीं पुलिस ने कड़ीमशक्कत के बाद ट्रेलर को जब्त किया. मसलिया के सीओ रंजन यादव व बीडीओ मो अजफर हसनैन भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को उचित मुआ‍वजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों ने रोड को खाली कर दिया.

    मुआवजा मौत रोड जाम सड़क दुर्घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचुनाव आयोग ने बैन किया आम आदमी का प्रचार गीत, आप नेता ने लगाया पक्षपात का आरोप
    Next Article जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जेकेपी का एक वीडीजी घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.