Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रेन ड्राइवर से लूट की वारदात का खुलासा, हथियार समेत 3 गिरफ्तार
    झारखंड

    ट्रेन ड्राइवर से लूट की वारदात का खुलासा, हथियार समेत 3 गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: आरपीएफ और धनबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से लूट के कुछ घंटे के बाद ही वारदात का उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने लूट के रुपये और हथियार के साथ तीन अपराधियों को धर दबोचा है. लुटेरों की हिमाकत इतनी बढ़ गई है कि इस बार उन्होंने रेल चालक को निशाना बनाया था. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. धनबाद रेल मंडल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो रेलवे स्टेशन के पास रविवार देर रात लूट की एक घटना को अंजाम दिया गया था.

    जिसमें अपराधियों ने चाकू की नोंक पर रेलवे चालक से रुपए लूट लिए थे. आरपीएफ और हरिहरपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. घटना हरिहरपुर थाना क्षेत्र के शुक्ला मोड़ पर हुई जहां रेल चालक शशिकांत कुमार को अपराधियों ने अपना निशाना बनाया था. हरिहरपुर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सिकलाइन के रहने वाले मनीष कुमार, टीटीई मोहल्ला के रहने वाले शमशाद और पुराना बाजार के रहने वाले अविनाश कुमार गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस ने चालक से लूटे गए 1380 रुपये भी बरामद किए है.

    इसके अलावा कई अन्य सामग्री भी इन अपराधियों के पास से बरामद हुई है. घटना में इस्तेमाल की गई चाकू के अलावे नींद की गोली, गांजा और तीन स्मार्टफोन भी पुलिस ने इनके पास से जब्त की है. आरपीएफ पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है. संभावना जताई जा रही है कि यह तीनों नशा खुरानी गिरोह के भी सदस्य हैं. साथ ही रात में ट्रेन या स्टेशन से यात्रियों की बैग लिफ्टिंग का भी काम करते हैं.धनबाद में लूट की घटनाएं लगातार देखी जा रही है. अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं.

    एक ओर जहां लूटेरों ने हरिहरपुर थाना क्षेत्र में रेल चालक को निशाना बनाया वहीं दूसरी ओर निरसा में दिनदहाड़े एक व्यवसायी से लाखों की लूट की गयी. जिस तरह से पुलिस ने कुछ घंटे में रेल चालक से हुई लूट का खुलासा किया है, उम्मीद की जा रही है कि रेलवे व्यवसायी से हुई लूट के अपराधी भी पकड़े जाए.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में युवक की मौत, पिकअप को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा
    Next Article दो अफीम तस्कर 6 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार, 25 लाख कैश जब्त

    Related Posts

    आदिवासी

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.