Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 9:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार में मिले कोरोना के 25 नए मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 450
    बिहार

    बिहार में मिले कोरोना के 25 नए मरीज, कुल संक्रमितों की संख्या 450

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार के बक्सर जिले में 11, रोहतास एवं कैमूर में छह-छह तथा नालंदा और भोजपुर में एक-एक नए मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 450 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यहां बताया कि आज दोपहर आई रिपोर्ट में बक्सर जिले के नया भोजपुर में पांच महिला और छह पुरुष के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। महिलाओं की उम्र एक वर्ष, छह वर्ष, 17 वर्ष, 21 वर्ष और 32 वर्ष है वहीं पुरुषों की उम्र आठ वर्ष, नौ वर्ष, 14 वर्ष, 15 वर्ष, 25 वर्ष और 58 वर्ष है।

    वहीं रोहतास जिले के सासाराम में 22 वर्ष और 30 वर्ष की दो महिला के साथ चार पुरुष संक्रमित पाए गए हैं, जिनकी उम्र 42 वर्ष, 48 वर्ष, 50 वर्ष और 60 वर्ष है।
    श्री कुमार ने बताया कि इसी तरह कैमूर जिले के चैनपुर में 13 वर्ष और 15 वर्ष की दो महिला के साथ चार पुरुष संक्रमण का शिकार हुए हैं। पुरुषों की उम्र 10 वर्ष, 14 वर्ष, 19 वर्ष और 30 वर्ष है। वहीं, नालंदा जिले के करमूबीघा में 30 वर्षीय एक पुरुष पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि वह कानपुर से नालंदा आया है। इसी तरह भोजपुर जिले के नाला रोड में 46 वर्ष का एक पुरुष मरीज मिला है।

    बक्सर जिले के नया भोजपुर में मिले नए मरीज 16 अप्रैल की जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए 35 वर्ष के एक युवक और 67 वर्ष के एक वृद्ध के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। दोनों व्यक्ति पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बक्सर जिले में डुमरांव थाना क्षेत्र के नया भोजपुर स्थित अपने घर लौटे थे। इन्हें तबलीगी जमात का सदस्य बताया जाता है। इसी तरह रोहतास, कैमूर और भोजपुर में पाए गए मरीज भी इन इलाकों में पूर्व में संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना : बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बिगड़ रहे हालात, ध्यान नहीं दिया तो बढ़ेगी मुश्किल
    Next Article देवघरः कुएं से मिली छात्रा के शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दुष्कर्म कर फेंक दी गई थी लाश

    Related Posts

    क्राइम

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025
    बिहार

    भू-अर्जन कार्यालय में निगरानी विभाग की छापेमारी, कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    June 18, 2025
    ट्रेंडिंग

    प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और लेखा सहायक अब निगरानी विभाग के शिकंजे में… जानें क्यों

    June 18, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.