Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»धर्म/ज्योतिष»Diwali 2025 : 20 अक्टूबर को मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा… जानें शुभ मुहूर्त और नियम
    धर्म/ज्योतिष

    Diwali 2025 : 20 अक्टूबर को मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा… जानें शुभ मुहूर्त और नियम

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2025Updated:October 19, 2025No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लक्ष्मी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रोशनी और समृद्धि का पर्व दीवाली इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर 18 अक्टूबर को धनतेरस के साथ दीपोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। यह पर्व 23 अक्टूबर को भाईदूज तक कई शुभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य प्रणव मिश्रा के अनुसार, वृष लग्न में मां लक्ष्मी की पूजा सबसे उत्तम मानी जाती है, जो इस बार शाम 6:51 से रात 8:48 बजे तक रहेगा। इस दौरान पूजा करने से धन, यश और समृद्धि में वृद्धि होती है।

    दीवाली की तिथि और शुभ मुहूर्त

    ज्योतिषाचार्य प्रणव मिश्रा ने बताया कि कार्तिक अमावस्या 20 अक्टूबर को दोपहर 2:44 बजे शुरू होगी और 21 अक्टूबर को शाम 4:26 बजे तक रहेगी। इसलिए दीवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। ऋषिकेश पंचांग के अनुसार, पूजा के शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं:

    • लक्ष्मी पूजन मुहूर्त : शाम 6:51 से रात 8:48 बजे (वृष लग्न)
    • प्रदोष काल : शाम 5:17 से 7:56 बजे
    • वृश्चिक लग्न : सुबह 8:16 से 10:23 बजे
    • अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:10 से 11:56 बजे

    वृष लग्न में पूजा करने से मां लक्ष्मी घर में स्थायी रूप से विराजमान होती हैं, जिससे सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    20 अक्टूबर का चौघड़िया मुहूर्त

    • अमृत : सुबह 5:49 से 7:15 बजे
    • शुभ : सुबह 8:41 से 10:07 बजे
    • चार : दोपहर 12:59 से 2:25 बजे
    • लाभ : दोपहर 2:25 से 3:51 बजे
    • अमृत : शाम 3:51 से 5:17 बजे
    • चार : शाम 5:17 से 6:51 बजे
    • लाभ : रात 9:59 से 11:33 बजे
    • शुभ : रात 1:07 से 2:41 बजे

    व्यापारियों के लिए विशेष लग्न

    • वृश्चिक : सुबह 8:06 से 10:23 बजे
    • कुंभ : दोपहर 2:13 से 3:44 बजे
    • वृष : शाम 6:51 से 8:48 बजे
    • सिंह : रात 1:19 से 3:33 बजे
    • प्रदोष काल : शाम 5:17 से 7:56 बजे

    लक्ष्मी पूजन की विधि

    दीवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधिवत पूजा से जीवन में सुख, समृद्धि और यश प्राप्त होता है। पूजन के लिए :

    1. चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर गणेशजी और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
    2. पहले गणेशजी का पूजन करें, फिर पंचामृत और गंगाजल से मां लक्ष्मी का अभिषेक करें।
    3. मां का श्रृंगार करें और फूल, फल, खीर, मिठाई आदि का भोग लगाएं।
    4. धूप-दीप जलाएं और लक्ष्मी चालीसा, श्री सूक्त का पाठ करें।
    5. अंत में आरती गाकर पूजा पूरी करें।

    दीवाली का महत्व

    दीवाली का पर्व सकारात्मकता, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। इस दिन घरों और मंदिरों में मां लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि विधिवत पूजन से जीवन में प्रेम, वैभव और खुशहाली बनी रहती है।

    लक्ष्मी

    प्रसिद्ध ज्योतिष
    आचार्य प्रणव मिश्रा
    आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
    8210075897

    Also Read : नित्य काली मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़, मन्नत पूरी होने की है मान्यता

    Diwali 2025 : 20 अक्टूबर को मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा… जानें शुभ मुहूर्त और नियम Diwali 2025: Worship Goddess Lakshmi and Ganesha on October 20… Know the auspicious time and rules
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनित्य काली मंदिर में उमड़ रही भक्तों की भीड़, मन्नत पूरी होने की है मान्यता
    Next Article बंदर के बच्चे ने मचाया आतंक, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड: श्रावणी मेले के दौरान आतंकी गतिविधियों को लेकर हाई अलर्ट, 311 संदिग्ध रहेंगे निगरानी में

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    Latest Posts

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.