Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एटीएम काटकर 25 लाख उड़ाए फिर लगा दी आग
    जोहार ब्रेकिंग

    एटीएम काटकर 25 लाख उड़ाए फिर लगा दी आग

    Team JoharBy Team JoharSeptember 1, 2024Updated:September 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला: झारखंड के गुमला जिले के बसिया प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर रात चोरों ने एक चौंकाने वाली वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने कोनबीर स्थित एसबीआई एटीएम मशीन से 25 लाख रुपये की चोरी कर ली और घटना के सबूत मिटाने के लिए मशीन में आग लगा दी. पुलिस के अनुसार, चोरों ने पहले बसिया प्रखंड के संजय चौधरी का ट्रक (नंबर-JH 2OB 2857) चोरी किया. इस ट्रक का उपयोग करके चोर एटीएम मशीन तक पहुंचे. उन्होंने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर रुपये निकाल लिए. चोरी के बाद चोर ट्रक को बाकू टोली में छोड़कर फरार हो गए.

    रविवार को पुलिस ने चोरी हुए ट्रक को बाकू टोली से बरामद किया. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रक का फ्यूज उड़ जाने के कारण ट्रक बंद हो गया था, जिसके चलते चोर उसे वहीं छोड़कर भाग गए थे. घटना की सूचना मिलते ही थानेदार सुनील रवि दास दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी. थाना प्रभारी सुनील रवि ने बताया कि पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान ट्रक के सामने खड़े होने के कारण घटना की जानकारी नहीं मिल पाई. उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

    इस घटना के बाद से बसिया प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में वृद्धि को लेकर चिंता जताई जा रही है. पिछले दिनों भी कई पिकअप और बोलेरो वाहन चोरी हुए थे और खड़े ट्रकों से तेल निकालने की घटनाएं आम हो गई थीं. शनिवार की रात की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

    25 लाख रुपये एटीएम चोरी गुमला गैस कटर चोरी की घटनाएं झारखंड ट्रक चोरी थानेदार सुनील रवि दास पुलिस जांच बसिया प्रखंड संजय चौधरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरेलवे ने रांची मंडल की इन 4 ट्रेनों के परिचालन अवधि में किया विस्तार, जानें कब तक चलेगी
    Next Article श्याम रजक जदयू में शामिल, एक सप्ताह पहले राजद से दिया था इस्तीफा

    Related Posts

    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.