Ranchi : झारखंड सरकार की अति महत्वाकांक्षी 200 यूनिट फ्री बिजली स्कीम आज 14 अगस्त से पूरी तरह से धरातल पर उतर जायेगा. जेबीवीएनएल इस स्कीम का फायदा देने के लिए आज से घरेलू उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग शुरू करेगी. मीटर रीडिंग करने पर जुलाई माह में जिन उपभोक्ताओं की बिजली खपत 200 यूनिट तक होगी, उन्हें किसी प्रकार का भुगतान नहीं करना होगा. रीडर बिजली उपभोक्ताओं का बिल निकालेंगे. जिन घरेलू उपभोक्ताओंका बिजली खपत 200 यूनिट तक होगा, उनके बिल में शून्य लिखा मिलेगा. यानी इनका बिल पूरी तरह माफ कर दिया जायेगा. बता दें कि 200 यूनिट फ्री बिजली स्कीम को लेकर पहले चरण में एचटी उपभोक्ताओं का बिल निकाला गया. वहीं दूसरे चरण में यानी आज 14 अगस्त से घरेलू उपभोक्ताओं का बिल निकाला जायेगा.

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

