Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में 15 गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू
    देश

    मुर्शिदाबाद हिंसा मामले में 15 गिरफ्तार, इलाके में कर्फ्यू

    Team JoharBy Team JoharNovember 18, 2024Updated:November 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले का बेलडांगा इलाका एक बार फिर सांप्रदायिक हिंसा के कारण सुर्खियों में है. शनिवार रात (16 नवंबर) को दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. पुलिस ने हिंसा में कथित रूप से शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है.

    कैसे शुरू हुई झड़प

    पुलिस के अनुसार, कार्तिक पूजा पंडाल के पास लगाए गए गेट पर लगे एक डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर लिखे कथित आपत्तिजनक संदेश को लेकर विवाद शुरू हुआ. इसके बाद दोनों समूहों के बीच पत्थरबाजी हुई. झड़प में देसी बमों का भी इस्तेमाल किया गया, जिससे कई घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस वाहन पर भी हमला किया गया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया.

    इंटरनेट सेवाएं निलंबित

    अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं. बेलडांगा के साथ ही काजीसाहा और बेगुरबन इलाकों में भी धारा 144 लागू कर दी गई है. इस घटना के कारण सियालदह से मुर्शिदाबाद जाने वाली भागीरथी एक्सप्रेस भी कई घंटों तक फंसी रही. घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए इसे प्रशासनिक विफलता करार दिया. वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और प्रशासन दोषियों की पहचान कर कार्रवाई कर रहा है.

    पुलिस ने बताया कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, और शांति बनाए रखने के प्रयास जारी हैं. हालांकि, क्षेत्र में तनाव अभी भी बना हुआ है.

     

    इंटरनेट बंद कार्तिक पूजा विवाद देसी बम हमला निषेधाज्ञा लागू पश्चिम बंगाल विवाद पुलिस कार्रवाई बेलडांगा झड़प भाजपा टीएमसी टकराव मुर्शिदाबाद हिंसा सांप्रदायिक तनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ऐलान, झारखंड के सर्वोच्च पुरस्कार का अब होगा यह नाम
    Next Article महामना के पौत्र व बीएचयू के चांसलर जस्टिस गिरिधर मालवीय का निधन, शोक की लहर

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    आदिवासी

    असम: 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार? केंद्र के जवाब से समझिए पूरा मामला

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026

    झारखंड: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम और गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगाम को 15 IPS तैयार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.