Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»हल्की आंधी में ही गिरा 132 केवीए का टावर, निर्माण कार्य में लापरवाही
    क्राइम

    हल्की आंधी में ही गिरा 132 केवीए का टावर, निर्माण कार्य में लापरवाही

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कुंडहित (जामताड़ा) : जामताड़ा पावर ग्रिड से कुंडहित प्रखंड के भेलुआ पावर ग्रीड तक बिजली पहुंचाने के लिए लगाया जा रहा 132 केवीए टावर हल्की आंधी में ही धराशाई हो गया. बिजली आपूर्ति अभी शुरू भी नही हुआ है पर निर्माण कार्य में अनियमितता की पोल खुलने लगी है. निर्माण कार्य में 132 केवीए लाइन का टावर आंधी में जमीन पर गिर गया. इस टावर के गिरने से लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है. लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं और भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता जता रहे हैं. बता दें कि कुंडहित प्रखंड के भेलुआ मौजा में मार्च 2022 में पाउर ग्रीड का निर्माण कार्य आरंभ किया गया. निर्माण कार्य अभी पूर्ण भी नही हुआ लेकिन बीते दिन आंधी से 132 केवीए का विशाल टावर मुंह के बल जमीन पर गिर गया. अहम बात यह है कि अप्रैल 2024 को 132 केवीए लाइन के टावर का निर्माण कार्य पूरा कर ट्रायल भी कर लिया गया था. खैयरा गांव के नजदीक इस लाइन का एक टावर पुरी तरह से क्षतिग्रत हो गया. दो महीना ही निर्माण कार्य का पूरा नही हुआ. मार्च 2022 में इस पावर ग्रीड के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने किया था. शिलान्यास के समय विधानसभा अध्यक्ष ने निर्माण कार्य से जुड़े कंपनी को गुणवत्ता के साथ और समय पर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देेश दिया था. लेकिन निर्माण कार्य के जुड़े कंपनी के कार्य में अनियमितता उजागर हो रही है.

    क्या कहते है निर्माण कार्य में जुड़े अधिकारी- फील्ड ऑफिसर संजय मान्ना ने बताया कि निर्माण कार्य में शुरु से चोरो द्वारा कार्य को पूरी तरह से बाधित रखा था। बीते दिसम्बर जनवरी में बिन्दापाथर थाना में टावर का चार एंगल चोरी होने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. इस टावर में चोरो द्वारा एंगल चोरी कर लेने के कारण आंधी से टावर गिर गया. वहीं कनीय अभियंता राकेश कुमार ने बताया भेलुआ पावर ग्रीड का काम जारी है . अभी तक विभाग को हस्तांतरित नही किया गया है. निर्माण कार्य के दौरान आंधी में टावर गिर जाना यह जांच का विषय है.

    गिरा तार पोल लापरवाही
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदीक्षा से वंचित मनुष्य भगवान की नजर में अनाथ रहता है : संजय शास्त्री महाराज
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 09 June 2024 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.