Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 12 खिलाड़ियों का चयन 
    खेल-सिनेमा

    जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 12 खिलाड़ियों का चयन 

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा : पटना में आयोजित होने वाले नेशनल जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 12 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है. 12 सदस्यीय कबड्डी टीम को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपनी शुभकामनाओं के साथ पटना रवाना किया. पटना में 1 सितंबर से 48वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है. इस प्रतियोगिता में देशभर के सभी राज्यों से कबड्डी की टीमें हिस्सा ले रही हैं.

    झारखंड की कबड्डी टीम के चयन को लेकर पिछले 12 दिनों से कोडरमा के लाराबाद में कैंप का आयोजन किया जा रहा था. इस कैंप में अलग-अलग जिलों से बेहतरीन 18 खिलाड़ी शामिल हुए थे. इन 18 खिलाड़ियों में अंतिम तौर पर 12 खिलाड़ी का चयन झारखंड की टीम के लिए किया गया है. इस टीम में कोडरमा की सोनाली कुमारी और विद्या भारती के अलावा लोहरदगा की राधा कुमारी, रांची की सपना कुमारी, पश्चिम सिंहभूम की पूनम बारी, टाटा स्टील से सोनी कुमार शर्मा, रामगढ़ से भारती कुमारी और पारो कुमारी, बोकारो से श्वेता सुमन, धनबाद से मोनाली कुमारी और रूपा कुमारी के अलावा गढ़वा से ज्योति कुमारी चयनित हुई हैं.

    यह टीम पटना में 1 सितंबर से आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी. टीम को रवाना करने के साथ केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से खेलो इंडिया खेलो के तहत सभी खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है और खासकर कबड्डी के क्षेत्र में लगातार देश की बच्चियां नाम रोशन कर रही हैं.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : महिला छात्रावास में संदिग्ध के घुसने से रांची हाईकोर्ट चिंतित, कहा- लॉ यूनिवर्सिटी की दीवार ऊंची करो
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी CA सुमन कुमार सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.