Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jan, 2026 ♦ 1:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी CA सुमन कुमार सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित
    झारखंड

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी CA सुमन कुमार सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: ईडी के स्पेशल कोर्ट में खूंटी मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी सीए सुमन कुमार सिंह की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई. सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट के फैसले पर ही निर्भर करता है कि सुमन कुमार सिंह को बेल मिलेगी या उन्हें जेल में ही रहना होगा. अब इंतजार है कोर्ट के फैसले का.

    बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीए सुमन कुमार सिंह बीते 20 मई से जेल में बंद हैं. उन्होंने इस मामले में राहत के लिए 5 अगस्त को कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी. 6 और 7 मई को पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह के अलग-अलग कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की थी. छापेमारी में सुमन कुमार सिंह के ठिकाने से 19.31 करोड़ रुपए बरामद हुए थे. 60 दिनों में ईडी ने निलंबित आईएएस पूजा सिंघल, उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह समेत 7 के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है.

    बता दें कि ईडी ने छापेमारी के बाद पूजा सिंघल और सीए सुमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. दोनों से 14 दिनों की पुलिस हिरासत में पूछताछ की गई, जिसमें ईडी को बेहिसाब पैसे और आय के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारियां मिलीं. इसके अलावा कई जिलों के डीएमओ के खिलाफ मिले सबूतों की भी जांच चल रही है. गौरतलब है कि ईडी ने छापेमारी के दौरान सुमन सिंह के आवास और कार्यालय से 19.31 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की थी. इस केस में पिछले दिनों ईडी ने कोर्ट में 5000 पन्नों की चार्जशीट जमा की थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 12 खिलाड़ियों का चयन 
    Next Article धनबाद : हिंसक प्रदर्शन में घायल हिमांशु ने ऑपेरशन के 5 दिन बाद भी नहीं खोला आँख, 2018 बैच के है दारोगा

    Related Posts

    झारखंड

    उत्सव के बीच विकास की बात,धनबाद को नई दिशा देने का भरोसा

    January 15, 2026
    क्राइम

    पलामू में दिनदहाड़े फाय’रिंग, पूर्व मुखिया और दुकानदार को मा’री गो’ली

    January 15, 2026
    जमशेदपुर

    कैरव गांधी अपहरण केस : इंडोनेशिया के नंबर से आया कॉल, मांगी फिरौती

    January 15, 2026
    Latest Posts

    उत्सव के बीच विकास की बात,धनबाद को नई दिशा देने का भरोसा

    January 15, 2026

    अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौ’त, परिजन भड़के

    January 15, 2026

    ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 शुरू, भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से

    January 15, 2026

    पलामू में दिनदहाड़े फाय’रिंग, पूर्व मुखिया और दुकानदार को मा’री गो’ली

    January 15, 2026

    कैरव गांधी अपहरण केस : इंडोनेशिया के नंबर से आया कॉल, मांगी फिरौती

    January 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.