Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Aug, 2025 ♦ 8:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 12 खिलाड़ियों का चयन 
    खेल

    जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 12 खिलाड़ियों का चयन 

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा : पटना में आयोजित होने वाले नेशनल जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 12 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है. 12 सदस्यीय कबड्डी टीम को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपनी शुभकामनाओं के साथ पटना रवाना किया. पटना में 1 सितंबर से 48वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हो रही है. इस प्रतियोगिता में देशभर के सभी राज्यों से कबड्डी की टीमें हिस्सा ले रही हैं.

    झारखंड की कबड्डी टीम के चयन को लेकर पिछले 12 दिनों से कोडरमा के लाराबाद में कैंप का आयोजन किया जा रहा था. इस कैंप में अलग-अलग जिलों से बेहतरीन 18 खिलाड़ी शामिल हुए थे. इन 18 खिलाड़ियों में अंतिम तौर पर 12 खिलाड़ी का चयन झारखंड की टीम के लिए किया गया है. इस टीम में कोडरमा की सोनाली कुमारी और विद्या भारती के अलावा लोहरदगा की राधा कुमारी, रांची की सपना कुमारी, पश्चिम सिंहभूम की पूनम बारी, टाटा स्टील से सोनी कुमार शर्मा, रामगढ़ से भारती कुमारी और पारो कुमारी, बोकारो से श्वेता सुमन, धनबाद से मोनाली कुमारी और रूपा कुमारी के अलावा गढ़वा से ज्योति कुमारी चयनित हुई हैं.

    यह टीम पटना में 1 सितंबर से आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी. टीम को रवाना करने के साथ केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से खेलो इंडिया खेलो के तहत सभी खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है और खासकर कबड्डी के क्षेत्र में लगातार देश की बच्चियां नाम रोशन कर रही हैं.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : महिला छात्रावास में संदिग्ध के घुसने से रांची हाईकोर्ट चिंतित, कहा- लॉ यूनिवर्सिटी की दीवार ऊंची करो
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी CA सुमन कुमार सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

    Related Posts

    खेल

    भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी से हटेगा Dream11 का नाम, BCCI को बड़ा झटका!

    August 25, 2025
    खेल

    भारत के इस स्टार टेस्ट बल्लेबाज ने लिया क्रिकेट से संन्यास, भावुक नोट में जाहिर की भावनाएं

    August 24, 2025
    खेल

    एशिया कप हॉकी 2025 के लिए राजगीर पहुंची मलेशिया टीम, कप्तान और कोच ने जताया खिताबी इरादा

    August 23, 2025
    Latest Posts

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने प्यारे पोस्ट के जरिए Pregnancy का किया ऐलान…

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा में पेश सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, कई विभागों ने खर्च नहीं की बजट की 23 प्रतिशत राशि

    August 25, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा में निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का किया निरीक्षण, ठोस कार्ययोजना का निर्देश

    August 25, 2025

    झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र 2025 : 4296 करोड़ 62 लाख रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

    August 25, 2025

    जमशेदपुर में आर्म्स फैक्ट्री और गांजा तस्करी का खुलासा, बड़ी मात्रा में कैश और सामान जब्त

    August 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.