Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति के 11 साल’, PM मोदी ने गिनाई NDA सरकार की उपलब्धियां
    ट्रेंडिंग

    ‘इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांति के 11 साल’, PM मोदी ने गिनाई NDA सरकार की उपलब्धियां

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 11, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंफ्रास्ट्रक्चर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) में बड़े बदलाव हुए हैं. उन्होंने इसे भारत की प्रगति और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव बताया. एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव की इस यात्रा को 11 साल हो गए हैं. रेलवे, हाईवे, बंदरगाह और हवाई अड्डों जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन ढांचा तैयार किया गया है, जिसने देश के विकास को तेजी दी है. भारत का यह बढ़ता इंफ्रा नेटवर्क लोगों का जीवन आसान बना रहा है और समृद्धि को बढ़ावा दे रहा है.” पीएम मोदी ने आगे कहा, “भारत अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे के निर्माण में जुटा है, जो स्थिरता और दीर्घकालिक सोच से प्रेरित है. यह प्रयास आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव तैयार कर रहा है.”

    प्रधानमंत्री ने इस बदलाव की मुख्य बातें भी साझा कीं. इसमें आधुनिक हाईवे और रोपवे का निर्माण, समुद्री क्षमताओं का बेहतर उपयोग, ‘उड़ान’ योजना के तहत सस्ती हवाई सेवाएं और भारतीय रेलवे में बड़े बदलाव शामिल हैं. उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना, वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत और हाल ही में शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी योजनाएं भारतीय रेलवे में एक बड़ी क्रांति की ओर इशारा करती हैं. इसके अलावा, केंद्र सरकार की ओर से एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में इंफ्रास्ट्रक्चर के ज़रिए हो रही प्रगति को दोहराया गया. इस पोस्ट में कहा गया, “स्मार्ट शहर, सुरक्षित सड़कें और आसान यात्रा – यही है नए भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर वादा.”

    पोस्ट में आगे कहा गया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बुनियादी ढांचा तेज़ी से भविष्य की ओर बढ़ रहा है. यह सिर्फ निर्माण की नहीं, बल्कि इस्पात और आत्मा के मेल की यात्रा है. हर मील का पत्थर एक अरब से ज्यादा लोगों की उम्मीदों को साथ लेकर चलता है. राजमार्ग दूरी कम करते हैं, पुल समुदायों को जोड़ते हैं और डिजिटल नेटवर्क नवाचार को बढ़ावा देते हैं. भारत केवल इमारतें नहीं बना रहा, बल्कि आत्मविश्वास, कनेक्टिविटी और हर भारतीय के सपनों के लिए एक सुंदर आधार तैयार कर रहा है.” प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने इस साल केंद्र में अपने 11 साल पूरे किए हैं.

    पीएम ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी. तब से उन्होंने देश को एक परिवर्तनकारी विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है. इस अवसर पर सरकार विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियां सामने ला रही है. इसमें बुनियादी ढांचे को 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक अहम प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. आज वह भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेताओं में से एक हैं.

    Also Read : 108 घड़ों से स्नान करेंगे भगवान जगन्नाथ, फिर चले जाएंगे एकांतवास में

    # Prime Minister Narendra Modi 11 साल की यात्रा 11-year journey Airport Development Atmanirbhar Bharat highway network India infra network India's infrastructure India's Progress infrastructure development infrastructure transformation long-term development Modi government Modi statement Modi X post nation building next-generation infrastructure port development Prosperous India Railway Development sustainability अगली पीढ़ी का इंफ्रास्ट्रक्चर आत्मनिर्भर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर विकास एक्स पोस्ट मोदी दीर्घकालिक विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंदरगाह निर्माण बुनियादी ढांचे में बदलाव भारत इंफ्रा नेटवर्क भारत का बुनियादी ढांचा भारत की प्रगति भारत निर्माण मोदी बयान मोदी सरकार रेलवे विकास समृद्ध भारत स्थिरता हवाई अड्डा विकास हाईवे नेटवर्क
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर का CM ने किया उद्घाटन
    Next Article लालू प्रसाद यादव ने तलवार से काटा 78 किलो का केक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.