Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jan, 2026 ♦ 10:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»राजधानी में आ’ग पर काबू के लिए लगेंगे 11 नए फायर हाइड्रेंट, 1.23 करोड़ होंगे खर्च
    बिहार

    राजधानी में आ’ग पर काबू के लिए लगेंगे 11 नए फायर हाइड्रेंट, 1.23 करोड़ होंगे खर्च

    Kajal KumariBy Kajal KumariJanuary 15, 2026Updated:January 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फायर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : पटना में आग लगने की घटनाओं पर जल्द काबू पाने के लिए नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। पटना नगर निगम क्षेत्र में 11 नए फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे। इस पर करीब 1.23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने राशि उपलब्ध करा दी है।

    प्रति यूनिट 11.23 लाख की लागत

    नगर निगम के अनुसार, एक फायर हाइड्रेंट लगाने पर 11 लाख 23 हजार 700 रुपये खर्च होंगे। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा चिह्नित स्थानों पर इन्हें लगाया जाएगा। हर जगह करीब 600 वर्ग फुट क्षेत्र में फायर हाइड्रेंट का निर्माण किया जाएगा। फायर हाइड्रेंट लगने से अग्निशमन वाहनों को मौके पर ही पानी की सुविधा मिल सकेगी। इससे आग पर जल्दी काबू पाया जा सकेगा और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। इस प्रस्ताव को पटना नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की 19वीं साधारण बैठक में मंजूरी दी गई थी।

    कंकड़बाग अंचल में 6 स्थानों पर फायर हाइड्रेंट

    कंकड़बाग अंचल में सबसे अधिक छह जगहों पर फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।

    • वार्ड 29 में जक्कनपुर थाना रोड पर आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी और चाणक्य नेशनल यूनिवर्सिटी के बीच
    • वार्ड 34 में टेंपो स्टैंड के पास एक और पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नजदीक स्लम एरिया में एक
    • वार्ड 35 में कंकड़बाग स्थित विकलांग अस्पताल के पास स्लम एरिया में
    • वार्ड 44 में मलाही पकड़ी चौक के पास पार्क के बगल में
    • वार्ड 46 में बहादुरपुर सेक्टर-7 में प्ले फील्ड के पास स्लम एरिया में

    बांकीपुर अंचल में 3 स्थान

    बांकीपुर अंचल में तीन जगहों पर फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।

    • वार्ड 47 में सैदपुर हॉस्टल के सामने स्लम बस्ती में
    • काजीपुर रोड नंबर-2 पर अवर सचिव के आवासीय परिसर के पास
    • लोहानीपुर स्थित अंबेडकर कॉलोनी में पार्क के सामने

    नूतन राजधानी अंचल में 2 स्थान

    नूतन राजधानी अंचल में दो जगहों पर फायर हाइड्रेंट लगाए जाएंगे।

    • नेहरू नगर टैक्स भवन कार्यालय रोड स्थित नेहरू नगर के कोना पर स्लम बस्ती में
    • अदालतगंज रोड पर सीपीआई क्वार्टर और नाले के कोने के पास खाली जमीन पर

    नगर निगम का कहना है कि फायर हाइड्रेंट लगने से पटना में आग से निपटने की क्षमता मजबूत होगी और आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई संभव हो सकेगी।

    Also Read : मकर संक्रांति पर संगम में आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    11 new fire hydrants will be installed in Patna to control fires Fire hydrant patna patna news पटना पटना न्यूज पटना में आग पर काबू के लिए 11 नए फायर हाइड्रेंट लगेंगे फायर हाइड्रेंट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमकर संक्रांति पर संगम में आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article तिलकुट बेचने रांची जा रहे लोगों पर टूटा कहर, चार की मौ’त

    Related Posts

    बिहार

    रेल मंत्रालय ने बिहार को दी 5 अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात

    January 16, 2026
    क्राइम

    लापता मां और तीन बच्चों की ह’त्या, नदी किनारे मिले चारों के श’व

    January 15, 2026
    बिहार

    अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौ’त, भड़के परिजनों ने किया बवाल

    January 15, 2026
    Latest Posts

    ‘पुष्पा 2’ आज जापान में रिलीज, टोक्यो में अल्लू अर्जुन ने जापानी में बोले- “मैं झुकेगा नहीं”

    January 16, 2026

    भाजपा नेता जीतराम मुंडा में साढ़े तीन वर्ष बाद आया फैसला, सबूत के अभाव में सभी आरोपी बरी

    January 16, 2026

    रेल मंत्रालय ने बिहार को दी 5 अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात

    January 16, 2026

    वेनेजुएला की नेता मचाडो ने ट्रंप को भेंट किया नोबेल शांति पुरस्कार का पदक

    January 16, 2026

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, 6 साल की बच्ची की मौ’त, कई घायल

    January 16, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.