Ranchi : झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी 28 जून को राजभवन (जाकिर हुसैन पार्क) के सामने धरना देंगे। यह फैसला कर्मचारियों ने अपनी मांगों की अनदेखी के विरोध में लिया है। कर्मचारी संघ का आरोप है कि अब तक उन्हें न तो ऑफर लेटर मिला है और न ही ज्वॉइनिंग लेटर। ऐसे में भविष्य में नौकरी जाने की स्थिति में उनके पास कोई सुरक्षा नहीं है।
संघ ने बताया कि उन्होंने कई बार सरकार और सेवा प्रदाता संस्थाओं से संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनकी मुख्य मांगों में न्यूनतम वेतन, स्थायी नियुक्ति, पुरानी सेवाओं का बकाया भुगतान और एनएचएम से स्थायित्व शामिल हैं। संघ ने चेतावनी दी है कि अगर 28 जून से पहले उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कार्य बहिष्कार सहित अन्य आंदोलन शुरू करेंगे।
यह जानकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि बृजेश कुमार ने सोमवार को दी है।
Also Read : बिहार का यह जू बनेगा देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र
Also Read : जायदाद के लफड़े में बाप का क’त्ल
Also Read : अहमदाबाद विमान दुर्घटना : 80 DNA नमूनों का मिलान, 33 बॉडी परिजनों को सौंपे गए
Also Read : भीषण सड़क हादसे में पांच की मौ’त, 15 की हालत नाजुक
Also Read : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ’त, जलती चिता से पुलिस ने उठा ली बॉडी
Also Read : झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
Also Read : भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो
Also Read : पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार
Also Read : पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी
Also Read : वकील के घर डकैती, कैश सहित 8.5 लाख का माल ले गए डकैत