Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 12:58 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एक साल में ईडी के 101 छापे, 157 करोड़ की संपत्ति जब्त और 15 लोग जेल में
    झारखंड

    एक साल में ईडी के 101 छापे, 157 करोड़ की संपत्ति जब्त और 15 लोग जेल में

    Team JoharBy Team JoharJanuary 17, 2024Updated:January 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आंकड़े कहते हैं कि झारखंड में ईडी की कार्रवाई लगातार बढ़ रही है. इसमें राज्य के मुख्यमंत्री सहित वित्त मंत्री, कई अधिकारी, विधायक व नेता घेरे में आ चुके हैं. 2024 में भी यह कार्रवाई जारी रहने की आशंका है.

    विवेक आर्यन

    रांची: राज्य में ईडी की कार्रवाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां तक कि ईडी की समन के बाद राज्य में मुख्यमंत्री बदलने तक की चर्चाएं जोर पकड़ चुकी हैं. नए साल की शुरुआत भी ईडी की कार्रवाई की साथ हुई थी, जब 3 जनवरी को ईडी ने मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू के घर पर रेड किया था. बाद में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी ईडी ने 8वीं बार समन भेजकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा.

    पिछले सालों में हुई ईडी का कार्रवाई पर गौर करें, तो हम पाते हैं कि 2022 से 2023 के बीच ईडी की कार्रवाई में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. हालांकि ईडी के वेबसाइट या अन्य पोर्टलों पर इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने एक साल में कितने रेड किए हैं. लेकिन आउटलुक की एक रिपोर्ट के अनुसार 6 मई 2022 से 5 मई 2023 के बीच ईडी ने सिर्फ झारखंड में 101 रेड किए हैं. जिसमें राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे सहित सीएम के प्रेस सलाहकार, कई अधिकारी व व्यापारी शामिल हैं.

    157 करोड़ की संपत्ति सीज, 15 से अधिक लोग जेल में

    ईडी की इन 101 रेड में कुल 157 करोड़ की संपत्ति सीज की है, जिनमें से कैश भी शामिल है. इन कार्रवाई में कम से कम 15 लोग गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. मुख्मंत्री सहित 36 ऐसे लोगों से पूछताछ हुई है, जो राज्य में बेहद प्रभावशाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले 10 सालों में ईडी ने झारखंड में 1900 करोड़ रुपये जब्त किए हैं.

    2024 में और भी बढ़ सकती है ईडी की दबिश

    2024 चुनाव का साल है. आम चुनाव के बाद साल के अंत में झारखंड विधानसभा चुनाव भी होना है. पॉलिटिकल एक्सपर्ट मानते हैं कि इस दौरान ईडी की कार्रवाई और तेज हो सकती है. इसका उदाहरण है कि साल शुरु होते ही ईडी अत्यधिक सक्रिय मोड में आ चुकी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी तक की नौबत आ गई है.

    ईडी पर लग रहा राजनीतिक दबाव का आरोप

    राज्य सरकार में सत्ताधारी पार्टियों के नेता-कार्यकर्ता लगातार ईडी पर पक्षपात का आरोप मढते रहे हैं. उनका कहना है कि ईडी की कार्रवाई केवल उन्हीं राज्यों में होती है, जहां गैर-भाजपा सरकार है. आरोप है कि ईडी औऱ सीबीआई केंद्र सरकार के प्रभाव में ये कार्रवाई कर रही हैं. हालांकि भाजपा के लोग इस बात का खंडन करते हुए ईडी की स्वायत्तता की बात करते हैं.

    ये भी पढ़ें: वसुधा उद्योग में आईटी की रेड, खंगाले जा रहे रहे दस्तावेज

    अभिषेक प्रसाद पिंटू आउटलुक आज की खबर ईडी करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड विधानसभा चुनाव झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भाजपा मुख्य समाचार मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची रेड लेटेस्ट न्यूज वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव समन सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजगन्नाथ मंदिर कॉरिडोर का मुख्यमंत्री पटनायक ने किया उद्घाटन, देखें फोटोज
    Next Article बच्चों ने बनाया राम मंदिर, पेंटिंग कर बना दी सीता-राम की जोड़ी

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.