Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लोकसभा चुनाव : 102 सीटों पर पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
    ट्रेंडिंग

    लोकसभा चुनाव : 102 सीटों पर पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 20, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग ने 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी. अधिसूचना में, ECI ने बताया कि बिहार के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 28 मार्च एवं अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लिए 27 मार्च होगी.

    अधिसूचना में कहा गया है, “बिहार के लिए नामांकन की जांच की तारीख 30 मार्च और अन्य के लिए 28 मार्च होगी.”

    ECI की अधिसूचना के अनुसार, बिहार के लिए उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 2 अप्रैल एवं अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लिए 30 मार्च होगी.

    अधिसूचना में कहा गया है, ‘6 जून, वह तारीख है जिससे पहले उपरोक्त सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव पूरा हो जाएगा.” इस चरण में 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे. पहले चरण में तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8 और मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर मतदान होगा.

    इनके साथ ही उत्तराखंड, असम और महाराष्ट्र में पांच-पांच सीटें, बिहार में चार सीटें, पश्चिम बंगाल में तीन सीटें, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय में दो-दो सीटें और छत्तीसगढ़, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक-एक सीट शामिल हैं. जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में भी 19 अप्रैल को मतदान होगा.

    बता दें कि चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 2024 के लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की. देश भर में 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में मतदान होगा. वोटों की गिनती 4 जून को होगी.

    Country Election Commission ICI johar live news Lok Sabha Election Notification अधिसूचना इसीआई जोहार लाइव न्यूज़ देश निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचटकपुर में युवक की हत्या कर बॉडी फेंका बाजार में, ग्रामीण आक्रोशित
    Next Article सीआरपीएफ 190 बटालियन के चालक ने की खुदकुशी, पारिवारिक कलह से था तनाव में

    Related Posts

    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.