Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 11:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार» मां प्रोफेसर, पिता शिक्षक, अब बेटी पहले ही अटेंप्ट में बनीं जज, टॉप 10 में बनाई जगह
    बिहार

     मां प्रोफेसर, पिता शिक्षक, अब बेटी पहले ही अटेंप्ट में बनीं जज, टॉप 10 में बनाई जगह

    Team JoharBy Team JoharDecember 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बिहार: 28 नवंबर 2024 को जारी हुए 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा परिणाम में आरा शहर की बबली राज ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. बबली ने अपने पहले ही अटेंप्ट में 8वीं रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि अगर मेहनत और समर्पण हो तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. इस बार के परिणाम में खास बात यह रही कि टॉप 10 में 9 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें बबली भी एक हैं. बबली राज का संबंध आरा शहर के ब्लॉक रोड से है. उनके पिता, धर्मेंद्र कुमार यादव, एक शिक्षक हैं और इंदिरा आवास कहथु विद्यालय में सेवारत हैं, जबकि उनकी मां, डॉ. नीलम सिंह, एसबी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं. बबली की सफलता में उनके माता-पिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.
    बबली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया, जिन्होंने हमेशा उनके सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव सहायता दी. बबली ने अपनी 10वीं और 12वीं की पढ़ाई डीएवी आरा से की और फिर चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी तथा पटना विश्वविद्यालय से एलएलएम की डिग्री हासिल की. बबली के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की तैयारी में कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए उन्होंने बबली को पटना शिफ्ट कर दिया था, जहां उसने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की.
    इस सफलता से न सिर्फ बबली का परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है. बिहार लोक सेवा आयोग की 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के तहत 153 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किए गए थे. इस परीक्षा में महिलाएं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और टॉप 10 में 9 तथा टॉप 20 में 16 महिलाएं शामिल हैं.

    153 अभ्यर्थी इंटरव्यू असिस्टेंट प्रोफेसर आरा शहर इंदिरा आवास एसबी कॉलेज टॉप 10 में 9 पहले ही अटेंप्ट में प्रतियोगिता परीक्षा बबली राज बिहार न्यायिक सेवा महिलाएं शामिल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘मटका’ का ओटीटी रिलीज डेट घोषित, जानें कहां देख सकते हैं वरुण तेज की फिल्म
    Next Article रांची सहित झारखंड में बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, देखें अपने शहर का ताजा रेट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    सीएम बनते ही बदला अंदाज, 48 घंटे में सम्राट ने दिखाया BJP स्टाइल

    April 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, 3451 पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित

    April 18, 2026
    झारखंड

    JPSC परीक्षा को लेकर रांची में हाई अलर्ट, 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

    April 17, 2026
    Latest Posts

    बंगाल में TMC के लिए मैदान में उतरे हेमंत-कल्पना

    April 18, 2026

    गुमला में भाजपा का प्रदर्शन, धरना रोके जाने पर एनएच किनारे बैठे कार्यकर्ता

    April 18, 2026

    गढ़वा-पलामू के युवाओं के लिए बड़ी पहल: भाषा नियम बदलाव की मांग, CM हेमंत से मिले मिथिलेश ठाकुर

    April 18, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर अर्जुन मुंडा का बड़ा बयान, कहा- महिलाओं की उम्मीदों पर चोट

    April 18, 2026

    झारखंड में SIR पर ब्रेक, पहले होगी डिजिटल जनगणना, फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.