Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JPSC परीक्षा को लेकर रांची में हाई अलर्ट, 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम
    झारखंड

    JPSC परीक्षा को लेकर रांची में हाई अलर्ट, 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगा एग्जाम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 17, 2026Updated:April 17, 2026No Comments2 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    DC मंजूनाथ भजन्त्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। 19 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा के निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाहरणालय में DC सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई, जिसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परीक्षा संचालन की पूरी रणनीति तय की गई।

    96 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा

    रांची जिले में परीक्षा का आयोजन 96 उप-केंद्रों पर किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। सभी केंद्रों पर बैठने, पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

    100-200 मीटर तक निषिद्ध क्षेत्र

    परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 से 200 मीटर तक का क्षेत्र प्रतिबंधित रहेगा। यहां मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और किसी भी प्रकार की संदिग्ध सामग्री ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    पुलिस बल की तैनाती के साथ फ्लाइंग स्क्वॉड और स्टैटिक ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही वाहन चेकिंग भी सख्ती से की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

    अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

    प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान पत्र जरूर लेकर आएं। किसी भी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम या नजदीकी पुलिस अधिकारी से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

    महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष व्यवस्था

    महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग से विशेष इंतजाम किए गए हैं।

    निष्पक्ष परीक्षा पर जोर

    DC मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में कराना सभी की जिम्मेदारी है।

    Also Read : महागामा को मिली सड़क की सौगात, मंत्री दीपिका पांडेय का बड़ा ऐलान

    exam guidelines India exam security Ranchi government exam Jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand PSC exam JPSC exam 2025 JPSC preliminary exam Latest news Manjunath Bhajantri Paras Rana Ranchi Ranchi administration Ranchi District News ranchi news Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहागामा को मिली सड़क की सौगात, मंत्री दीपिका पांडेय का बड़ा ऐलान
    Next Article झारखंड स्टेट बार चुनाव में दो युवाओं ने मारी बाजी, अभिषेक और ललित जीते

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    क्राइम

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    Latest Posts

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026

    गोल्ड जीतने के साथ मंधाना का बड़ा रिकार्ड, 11,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.