Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 7:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में गौवंश तस्करो ने तैयार किया बड़ा सिंडिकेट, प्रशासन भी बनी तस्करों की मददगार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में गौवंश तस्करो ने तैयार किया बड़ा सिंडिकेट, प्रशासन भी बनी तस्करों की मददगार

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में गोवंश तस्करी करने वाले गिरोह ने बड़ा सिंडिकेट तैयार किया है। इस सिंडिकेट के लोगों की प्रशासन के लोगों से भी मिलीभगत है। सीआईडी के एक गोपनीय रिपोर्ट से गो तस्करी से जुड़े रैकेट की जानकारी मिली है। सीआईडी ने गो तस्करी पर एक रिपोर्ट तैयार कर राज्य पुलिस मुख्यालय को भेजी है। इसी रिपोर्ट के आधार पर आईजी अभियान आशीष बत्रा ने रांची, जमशेदपुर के एसएसपी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा और साहेबगंज के एसपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। राज्य पुलिस के आईजी अभियान ने जिलों के एसपी को आदेश दिया है कि गो तस्करी करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत निरोधात्मक कार्रवाई करें।
    सीआईडी के मुताबिक, तस्करी के लिए तैयार किया गया सिंडिकेट
    सीआईडी के रिपोर्ट में जिक्र है कि बिहार, बंगाल, उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों में सक्रिय गोवंश तस्करों की सक्रियता झारखंड में बढ़ी है। जमशेदपुर के एक बड़े गोवंश तस्कर ने हाल के दिनों में गोवंश की तस्करी करने वाले छोटे- बड़े व्यापारियों व गाड़ी मालिकों से संपर्क किया । इसके बाद इनके द्वारा एक सिंडिकेट तैयार किया गया है। इस सिंडिकेट में बड़े तस्कर ने मुन्ना, अमजद, भोला, भोला सिपाही, लंबू भोला, रिंटू उर्फ मिंटू, मंजर, बाबर, बच्चू, भोलू और बेड़ो रांची के आफताब आलम को शामिल किया गया है।
    कैसे प्रशासन बनेगी मददगार
    सीआईडी की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़े तस्कर ने सभी रास्तों में प्रशासन को मैनेज करने की बात सिंडिकेट सदस्यों को कही है। सभी गाड़ी मालिकों व दूसरे व्यापारियों की तीन से चार गाड़ी प्रत्येक दिन पार कराने पर सहमति बनायी गई है। गोवंश तस्करी के लिए सभी वाहनों को टोकन दिया जाऐगा। इस टोकन में गाड़ी का नंबर भी अंकित रहेगा। जिन रास्ते से ये गाड़ियां गुजरेंगी, उस रास्ते में प्रशासन के लोगों को गाड़ी का नंबर मैसेज कर दिया जाएगा। बंगाल बोर्डर में सभी गाड़ियों को टोकन जमा करना होगा। सीआईडी को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, इस कार्य के लिए जगह जगह पर मोबाइल भी उपलब्ध कराने की बात सामने आयी है।
    कौन कौन कहां सक्रिय
    रिपोर्ट के मुताबिक, आफताब आलम उर्फ माल्टा रांची के बेड़ो में गोवंश तस्करी में सक्रिय है। इटकी का मो आजाद कुरैशी भी इस व्यापार में शामिल है। इस गिरोह के द्वारा चान्हों, कुर्गी, सीठियो, नयासराय, लोहरदगा, कुडू, लातेहार, बालूमाथ एवं अन्य ग्रामीण इलाकों में गोवंश की तस्करी की जा रही है।

    गोवंश तस्करी झारखंड पुलिस मुख्यालय सीआईडी रिपोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पीएफआई गयी हाईकोर्ट, एसपी से कोर्ट ने मांगा जवाब
    Next Article एनएचआरसी हुआ सख्त, धरती के कथित भगवान”डॉक्टरों” के खिलाफ एफआईआर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    झारखंड

    डीसी की रिपोर्ट की जांच कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड दे जवाब : HC

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अमन साहू गैंग के आजाद सिरकार ने इंस्पेक्टर पीके सिंह के नाम किया पोस्ट… देखें क्या

    June 16, 2025
    Latest Posts

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.