Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»कपिल देव चुनेंगे नया भारतीय कोच
    खेल-सिनेमा

    कपिल देव चुनेंगे नया भारतीय कोच

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विश्व कप विजेता कप्तान और पूर्व भारतीय कोच कपिल देव की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकार समिति टीम इंडिया का नया कोच चुनेगी।

    क्रिकेट सलाहकार समिति में कपिल के अलावा पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान शांता रंगास्वामी और पूर्व कोच तथा ओपनर अंशुमान गायकवाड को शामिल किया गया है। यह समिति भारतीय क्रिकेट टीम के अगले कोच के लिए अगस्त के मध्य में साक्षात्कार लेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का संचालन देख रही प्रशासकों की समिति (सीओए) ने यहां शुक्रवार को बैठक में यह फैसला लिया।

    भारत के निवर्तमान कोच रवि शास्त्री को वेस्ट इंडीज दौरे के अंत तक कार्यकाल में विस्तार दिया गया है। भारत को अगस्त में विंडीज दौरे में जाना है और यह दौरा सितम्बर के पहले सप्ताह में समाप्त होगा। 

    क्रिकेट सलाहकार समिति के मूल सदस्य सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण थे लेकिन इनका हितों के टकराव का मामला बनता था। सचिन खुद को इस समिति से अलग कर चुके हैं जबकि गांगुली और लक्ष्मण के मामले पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार है।

    सीओए प्रमुख विनोद राय ने बैठक के बाद कहा कि यह समिति टीम इंडिया के नए कोच का चयन करेगी। उम्मीदवारों के इंटरव्यू अगस्त के मध्य में लिए जाएंगे। बीसीसीआई ने कोच के लिए 30 जुलाई तक आवेदन मांगे हैं।

    ऐसी भी खबरें हैं कि शास्त्री के अपने पद पर बने रहने की उम्मीद है जिनका कार्यकाल आईसीसी विश्वकप तक था। शास्त्री का अनुबंध अगले महीने वेस्टइंडीज़ दौरे के बाद समाप्त हो जाएगा। बीसीसीआई ने हालांकि कहा है कि मौजूदा कोचिंग स्टाफ स्वत: ही इस प्रक्रिया में शामिल रहेगा। शास्त्री को कप्तान विराट कोहली का पसंदीदा माना जाता है, तथा टीम को उनकी कार्यशैली काफी पसंद है। 

    एक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि टीम इंडिया ने शास्त्री के मार्गदर्शन में काफी उपलब्धियां हासिल की हैं और यदि वह दोबारा इस पद के लिये आवेदन देते हैं तो उन्हें प्राथमिकता मिलना तय है।

    भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में शास्त्री के अलावा गेंदबाजी कोच भरत अरूण, बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ और फील्डिंग कोच आर श्रीधर शामिल हैं। सपोर्ट स्टाफ को विश्वकप के बाद 45 दिन का विस्तार दिया गया है और इसमें वेस्टइंडीज़ का तीन अगस्त से तीन सितंबर तक का दौरा शामिल रहेगा। भारत को वेस्टइंडीज़ दौरे के बाद अपने घरेलू दौरे की शुरूआत 15 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ से करनी है।

    #latest hindi news #National News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोल बम के नारों से गूंजा बाबानगरी
    Next Article शर्मनाक: ग्राम सभा ने इज्‍जत की कीमत लगाई एक लाख

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज PMLA कोर्ट में तय होंगे आरोप, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: सुभेंदू अधिकारी का एलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026
    क्राइम

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जाति के आधार पर भेदभाव हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं, यह हिंदू समाज पर कलंक : होसबाले

    September 20, 2026
    Latest Posts

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026

    बड़गाईं जमीन मामला : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज PMLA कोर्ट में तय होंगे आरोप, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

    September 21, 2026

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026

    पश्चिम बंगाल: सुभेंदू अधिकारी का एलान, कुर्मी आंदोलन के सभी केस होंगे वापस

    September 20, 2026

    यौन उत्पीड़न मामले की फाइल डेढ़ साल से अटकी, पीड़िता का आरोप- आरोपी को बचाया जा रहा, कुलाधिपति से फिर लगाई गुहार

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.