Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»आरपीएफ के दारोगा और सिपाही गिरफ्तार, दो दिनों के रिमांड पर हो रही पूछताछ
    जोहार ब्रेकिंग

    आरपीएफ के दारोगा और सिपाही गिरफ्तार, दो दिनों के रिमांड पर हो रही पूछताछ

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2017No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    सीबीआई की एसीबी ने आरबीएफ मुरी के दारोगा जीतेंद्र मीणा और सिपाही परीक्षित महथा को घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रविवार की शाम मुरी स्टेशन से दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को सीबीआई ने दोनों आरोपियों को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश के यहां पेश किया। सीबीआई ने पेशी के बाद दोनों आरोपियों को दो दिनों के रिमांड पर लिया। रिमांड पर लिए जाने के बाद सीबीआई दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने दोनों आरोपियों के ठिकाने को भी सर्च किया है।

    क्या है मामला
    सीबीआई एसीबी के समक्ष एक दिसंबर को राजेश कुमार मुंडा नाम के युवक ने शिकायत की थी। राजेश का आरोप था कि उसकी मोटरसाइकिल छोड़ने और जेल नहीं भेजने के बदले परीक्षित महथा ने 15 हजार रूपये की डिमांड की थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई के इंस्पेक्टर तापस पचौरी ने मामले की जांच की। जांच के बाद घूस मांगने का आरोप सच पाया गया। 3 दिसंबर की शाम परीक्षित महथा को घूस की 12,500 रुपये की रकम के साथ गिरफ्तार किया।

    दारोगा के कहने पर मांगा था घूस
    घूस की रकम के साथ रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद सीबीआई ने परीक्षित से लंबी पूछताछ की। पूछताछ में परीक्षित ने बताया कि दारोगा जीतेंद्र मीणा के कहने पर वह राजेश से पैसे की डिमांड करता था। पुलिस ने परीक्षित के बयान को सत्यापित किया तो जीतेंद्र पर लगा आरोप भी सच पाया गया। ऐसे में सीबीआई ने जीतेंद्र मीणा को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने दोनों के ठिकानों पर भी सर्च किया था। एफआइआर दर्ज किए जाने के बाद इस कांड के अनुसंधान की जिम्मेदारी सीबीआई एसीबी के इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को दी गई है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयोग से चर्चा में आई राफिया फिर पहुंची थाने कहा, कट्टरपंथियों से अब भी मिल रही धमकी
    Next Article होटल के कमरे में बैठ ब्लूटूथ के जरिए लिखवा रहे थे परीक्षा, सात गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026
    Latest Posts

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    परिमल नाथवानी और बैजनाथ राम बने राज्यसभा सांसद, प्रणव झा को मिली हार

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.