Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Jharkhand : चरकू उरांव हत्याकांड का खुलासा, सात अपराधी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    Jharkhand : चरकू उरांव हत्याकांड का खुलासा, सात अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Teem: रांची पुलिस ने बुंडू निवासी चरकू उरांव हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। साथ ही इस मामले में एक महिला सहित सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में दो नाबालिग भी हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन लोडेड पिस्टल बरामद किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हत्या जमीन विवाद में की गई थी। 10 एकड़ जमीन के विवाद में तीन लाख रुपये की सुपारी देकर चरकू की हत्या की कराई गई थी।
    सोमवार को एसएसपी अनीश गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 19 जुलाई की रात बुंडू थाना क्षेत्र के ताऊ मोड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने चरकू उरांव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड को जमीन विवाद में अंजाम दिया गया था। एसएसपी ने बताया कि पूर्व से चरकू और उनके चाचा कल्हू उरांव के बीच जमीन बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। चरकू जमीन संबंधी मुकदमे में दौड़-धूप करते थे। इससे उनके चाचा के परिवार के लोग काफी आक्रोशित रहते थे। इसी को लेकर चरकू की हत्या कर दी गई थी।
    एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर कर रहे थे। अनुसंधान के क्रम में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में राजेंद्र उरांव, शनि कच्छप, शिवा कुमार उर्फ शिवम, कल्हू उरांव और एक महिला शामिल हैं। इनके पास से एक नाइन एमएम का पिस्टल, एक 7.65 एमएम का पिस्टल, एक देसी पिस्टल, 9 गोली 6 मोबाइल और 6 सिम कार्ड बरामद किया है। इस मामले में एक महिला और दो नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है।
    पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में सभी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास, बुंडू थाना प्रभारी राजकुमार यादव, गंगा प्रसाद सिंह, अमरेंद्र प्रसाद, विनय गुड़िया, उत्तम कुमार और ललिता कुमारी सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

    #Crime news #Jharkhand News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJharkhand : दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Next Article Jharkhand : ऑनर किलिंग: भाई ने 4 दोस्‍तों के साथ मिलकर बहन व उसके प्रेमी को मार डाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.