Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Jharkhand : दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    Jharkhand : दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Teem : एटीएम कार्ड, ई वॉलेट, सहित फर्जी तरीके से खाताधारक के गोपनीय जानकारी हासिल कर धोखाधड़ी करने वाले साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को धर दबोचा।
    इस संबंध में साइबर डीएसपी संदीप सुमन समदर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपित बाइक से गिरिडीह जा रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने अहिल्यापुर के लक्षुडीह के पास दोनों को रोक कर पूछताछ कर दोनों को धर दबोचा गया। जिसके बाद रविवार को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।

    जानकारी के अनुसार जामताड़ा जिले के नारायणपुर स्थित मुंगियामारनी गांव के मोहम्मद हलीम अंसारी व रियाज अंसारी जो रिश्ते में चचेरे भाई हैं। इन्होंने सरिया के प्रकाश गुप्ता से गूगल पे वॉलेट के माध्यम से 84,344 रुपये की ठगी की थी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अहिल्यापुर लक्षुडीह से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों युवकों ने बताया कि इनके गिरोह का सरगना देवघर पालाजोरी स्थित कसरायडीह गांव के शरीफ अंसारी है। जिससे मिलकर इन्होंने सरिया के प्रकाश गुप्ता को चूना लगाया था। पुलिस इन दोनों आरोपितों के हाई स्पीड मोटर बाइक को भी जब्त कर ली है।

    आरोपितों के पास से बरामद सामानरू साइबर अपराध में गिरफ्तार दोनों चचेरे भाइयों के पास से पुलिस ने पांच एंड्रायड मोबाइल, तीन सामान्य मोबाइल, दो बाइक के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, एटीएम कार्ड आदि बरामद किया।
    ठगी के इस धंधे में शरीफ को मिलता था पचहत्तर हिस्सारू गिरफ्तार हलीम महज दसवीं पास है। उसके बाद उसका मन पढाई से उचट गया तथा पैसा कमाने का आसान तरीका ढूंढने लगा। इसी बीच देवघर निवासी शरीफ अंसारी जो रिश्ते में भांजा है। उससे मिलकर साइबर क्राइम की ट्रेनिंग ली। साथ ही सौदे के अनुसार हलीम साइबर अपराध से अर्जित रकम के 25 फीसद हिस्सा रखकर शेष पचहत्तर फीसद राशि शरीफ को दिया करता था। अबतक साइबर क्राइम के तहत हलीम के बैक खाते से करीब 30 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हो चुका है।
    सरिया का प्रकाश मोबाइल दुकान चलाता है। अपने दुकान के माल के लिए उसने सप्लायर से संपर्क किया। साथ ही उसने सप्लायर को भीम एप से बीस हजार रुपये भुगतान भी किया। लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण उक्त राशि सप्लायर के खाते में हस्तांतरित नहीं हो पाई। जिसके बाद उसने इंटरनेट पर सर्च कर भीम एप के कस्टमर केयर का नंबर ढूंढा तो इन साइबर अपराधियों का फर्जी नंबर मिला। प्रकाश ने उस नंबर पर संपर्क कर सप्लायर के खाते में भेजी गई राशि नहीं पहुंचने की जानकारी दी। इसके बाद साइबर आरोपितों ने प्रकाश को बातों में फंसाकर उसे विश्वास में ले लिया और अपने मोबाइल का बटन दबाने का निर्देश दिया। प्रकाश भी उनके कहे अनुसार बटन दबाते गया और ओटीपी भी बता दिया, जिसके बाद उसके खाते से राशि उड़ा ली गई। गूगल पर करा रखा है फर्जी नंबर का पंजीकरण
    साइबर अपराध को अंजाम देने वाले आरोपित ने गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर को रजिस्टर्ड करा रखा है। इसके तहत भीम एप्प, गूगल पे, मॉबीक्वीक्स, पेटीएम, फोन पे, टाटा स्काई जैसे एप्प पर फर्जी मोबाइल नंबर डाल रखा है। परेशान उपभोक्ता समस्या के समाधान को लेकर कस्टमर केयर का नंबर ढूंढते हैं और अपनी समस्या बताते हैं। इसी चक्कर में लोग इन अपराधियों के चंगुल में फंस जाते हैं।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: भाकपा माओवादी रवींद्र गंझू दस्ता के सदस्य फूलेश्वर गंझू गिरफ्तार
    Next Article Jharkhand : चरकू उरांव हत्याकांड का खुलासा, सात अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का पलटवार, बोले – मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जवाब जरूर मिलेगा

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सबूत दिखाएं या मांगें सार्वजनिक माफी : सुभाष गर्ग के आरोपों पर सांसद निशिकांत दुबे का आर-पार का हमला

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन मामला : सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ आज PMLA कोर्ट में तय होंगे आरोप, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी पेशी

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : खनिज संपदा भरपूर, फिर भी निवेश रैंकिंग में नीचे से दूसरा: आखिर कहां पिछड़ा झारखंड?

    September 21, 2026
    Latest Posts

    बिहार : जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- राज्य की सड़कों पर बेटियां सुरक्षित क्यों नहीं?

    September 21, 2026

    झारखंड : धनबाद में दिनदहाड़े गूंजा गोली, गैंगस्टर फहीम खान का भाई सानु समेत तीन को लगी गोली

    September 21, 2026

    शुभेंदु अधिकारी के बयान पर जयराम महतो का पलटवार, बोले – मुख्यमंत्री हैं, इसलिए जवाब जरूर मिलेगा

    September 21, 2026

    सबूत दिखाएं या मांगें सार्वजनिक माफी : सुभाष गर्ग के आरोपों पर सांसद निशिकांत दुबे का आर-पार का हमला

    September 21, 2026

    21 सितंबर 1998 : झारखंड एक्ट का विरोध क्यों कर रहे थे झारखंड आंदोलनकारी?

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.