Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 6:27 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मौसम का मिजाज अचानक बदला, बूंदाबांदी से बढ़ी कनकनी
    ट्रेंडिंग

    मौसम का मिजाज अचानक बदला, बूंदाबांदी से बढ़ी कनकनी

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2023Updated:December 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः राजधानी रांची और आसपास के कई इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. मंगलवार को सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही है. जिस वजह से ठिठुरन बढ़ गयी है. हवा भी चल रही है. मौसम विभाग के अनुसार देश के पूर्वी हिस्से से झारखंड की ओर जो हवा आ रही है, उसके कारण झारखंड के दक्षिणी भाग पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में बारिश की संभावना है. इसके अलावा मध्य झारखंड के रांची समेत बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग रांची की ओर से यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अनुसार 7 दिसंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार है.

    रांची-चेन्नई विमान रद्द, कई ट्रेनें भी रद्द

     

    चक्रवात मिचोंग के चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भर जाने की वजह से सोमवार को विमान संख्या 6ई6113 और 209 चेन्नई-रांची- चेन्नई विमान सोमवार को रद्द रहा. इधर रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द कर दिया. सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस (12836) पांच दिसंबर को रद्द रहेगी. सर एम विश्वेश्वरैया, बेंगलुरु-हटिया साप्ताहिक एक्सप्रेस (18638) पांच दिसंबर को रद्द रहेगी. हटिया- एर्नाकुलम धरती आचा एक्सप्रेस ट्रेन (22837) सोमवार को रद्द रही. एर्नाकुलम-हटिया धरती आबा एक्सप्रेस ट्रेन (22838) छह दिसंबर को रद्द रहेगी. कोयंबटूर-बरौनी साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन (03358) छह दिसंबर को रद्द रहेगी. धनबाद-अल्लापुझा एक्सप्रेस (13351) सोमवार को रद्द कर दी गयी. अल्लापुझा-धनबाद एक्सप्रेस (13352) छह एवं सात दिसंबर को रद्द रहेगी. ट्रेन संख्या 06059 कोयंबत्तूर – बरौनी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (वाया-रांची) यात्रा प्रारम्भ दिनांक 05/12/2023 को कोयंबत्तूर से रद्द रहेगी.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेरर फंडिंग के खिलाफ एक्शन में NIA, जम्मू कश्मीर में 8 जगहों पर चल रही छापेमारी
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 05 December 2023 : मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का राशिफल

    Related Posts

    जमशेदपुर

    15 लाख की चोरी का खुलासा, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    August 2, 2025
    ट्रेंडिंग

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    August 2, 2025
    झारखंड

    लातेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार व हथियार जब्त

    August 2, 2025
    Latest Posts

    15 लाख की चोरी का खुलासा, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

    August 2, 2025

    मसौढ़ी की सविता देवी को राष्ट्रपति भवन से मिला न्यौता, विशेष डिनर समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि होंगी शामिल

    August 2, 2025

    राजभवन के पास अनुसूचित जाति समाज का धरना, बाउरी बोले- SC लोगों के साथ हो रहा भेदभाव

    August 2, 2025

    लातेहार पुलिस को मिली सफलता, आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार व हथियार जब्त

    August 2, 2025

    कोलेस्ट्रॉल कम करने में कारगर है अदरक, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.