Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो में जमीन घोटाले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर FIR दर्ज करने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी को लिखा पत्र
    झारखंड

    बोकारो में जमीन घोटाले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर FIR दर्ज करने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी को लिखा पत्र

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने राज्य के डीजीपी को पत्र लिखकर बोकारो में हुए जमीन घोटाले की विस्तृत जांच करने को कहा है. साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित कर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दें. बाबूलाल मरांडी के मुताबिक बोकारो में वनक्षेत्र की भूमि जालसाजी कर हड़पने में मो इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन शामिल हैं. इनलोगों ने जालसाजी कर फर्जी कागजात बनाया और उसके जरिये मौजा तेतुलिया, थाना चास, थाना संख्या-38 के प्लॉट संख्या 426, रकबा 40.60 एकड़ एवं प्लॉट सं 450, रकबा 66.60 एकड़ भूमि पर कब्जा के मामले में साजिश रची. यह मामला बोकारो वन प्रमंडल की वन भूमि को इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन द्वारा जाली दस्तावेज तैयार कर अवैध तरीके से हड़पे जाने से है.

    पुलिस की कार्रवाई पर बाबूलाल ने जताया संदेह

    बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद बोकारो पुलिस की कार्रवाई को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को संदेहास्पद बताया है.बाबूलाल मरांडी के मुताबिक वन विभाग द्वारा इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के अनुरोध पर मुकदमा दर्ज किए बिना ही अनुसंधान पदाधिकारी ने बिना वन विभाग के पक्ष जाने जांच रिपोर्ट जमा कर दी. बीएसएल के अधिकारियों ने आपसी मिलीभगत से संबंधित भूखंड को अधिग्रहित बताते हुए जांच रिपोर्ट में अपना मंतव्य दिया है.

    एफआईआर दर्ज करना आवश्यक

    राज्य में जमीन घोटालों का जिक्र करते बाबूलाल ने कहा है कि जमीन घोटालों से जुड़े कई सनसनीखेज मामले सामने आ चुके हैं. संभव है कि इतने बड़े जमीन घोटाले के तार भी कई रसूखदार और सफेदपोशों से जुड़े हों. ऐसे में इस संबंध में जिला वन पदाधिकारी, बोकारो द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन के आलोक में एफआईआर दर्ज किया जाना आवश्यक है.

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डीजीपी डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बाबूलाल मरांडी भाजपा मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो दिवसीय इंटर स्टेट दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, खिताब पर तमिलनाडु का कब्जा
    Next Article आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम : मुख्यमंत्री ने कुल 335 करोड़ रुपए की योजनाओं का किया शिलान्यास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.