Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 3:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»दो दिवसीय इंटर स्टेट दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, खिताब पर तमिलनाडु का कब्जा
    खेल

    दो दिवसीय इंटर स्टेट दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, खिताब पर तमिलनाडु का कब्जा

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व दिव्यांग दिवस पर चल रहे प्रथम दिव्यांग त्रिकोणीय टी -20 सीरीज का सोमवार को समापन हो गया. सिद्धो कान्हू स्टेडियम में आयोजित इस मैच में झारखंड को 56 रनों से हराकर मेहमान टीम तमिलनाडु चैंपियन बनी. मैच के दौरान दिव्यांगों का हौसला अफजाई किया गया. वहीं खेल में उन्होंने महारत दिखते हुए सधी गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग की.

    मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रामगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने भी उनके हौसले की काफी तारीफ की. इससे पूर्व प्रतिबद्ध संस्था दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन के सचिव अतहर अली ने मुख्य अतिथि पुलिस कप्तान पीयूष पांडे का पुष्प देकर स्वागत किया. मुख्य संरक्षक विजय मेवाड़ ने रामगढ़ एसपी का शॉल ओढा कर स्वागत किया. इस मौके पर एसपी ने कहा कि दिव्यांग जनों में प्रतिभा की कमी नहीं है. इस बात को खिलाड़ियों ने साबित कर दिखाया है. मौके पर दिव्यांग बच्चों ने भी अंगतुको के सम्मान में गीत की प्रस्तुति की.

    बाद में फाइनल में पहुंची झारखंड, तमिलनाडु टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर गेंद को बल्ले से मारकर खेल को शुरू करने का संकेत दिया. मैच में मेहमान टीम ने जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. बाद में अतिथियों ने विजेता , उपविजेता टीम को पुरस्कृत करके हौसला बढ़ाया. वहीं टूर्नामेंट में बेहतर खेल के लिए तमिलनाडु टीम के वीराराज को मैन ऑफ़ द मैच से पुरस्कार दिया गया. बेस्ट कप्तान का खिताब राजस्थान टीम के नाज़ मोहम्मद को मिला. दिव्यांग टूर्नामेंट में समापन पर खिलाड़ियों को कई उपहार से नवाज़ा गया. इसमें मैन ऑफ़ द सीरीज का पुरस्कार, बेस्ट अनुशासन टीम का पुरस्कार, बेस्ट बॉलर, बेस्ट टीम का अवॉर्ड दिया गया.

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सचिव मो अतहर अली ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में ओएनजीसी नया मोड बोकारो, बिहार फाऊंडरी कास्टिंग लिमिटेड मरार, एसबीआई रामगढ़, सेल मरार, एलआईसी रामगढ़, यामाहा बाइक, मारुति सुजुकी अरेना, प्रसाद आई हॉस्पिटल, रोटरी रामगढ़ सिटी की यहां भूमिका रही.

    फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए तमिलनाडु की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में 180 रन बनाए. जिसमे सनमेकर 64 रन, विग्नेश 31 रन, रमेश ने 40 रन की पारी खेली. झारखंड के गुपेश यादव और भरत ने 1-1 विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी झारखंड टीम ने 6 विकेट पर 124 रन बनाये. जिसमे शिवम ने 19, शोएब नाबाद 28, मंगल नाबाद 13 रन बनाए. वहीं तमिलनाडु के गेंदबाज तमिल ने 2, राजमहेश ने 2, हरीश और गोविंद ने 1-1 विकेट लिए. इस तरह से इस त्रिकोणीय श्रृंखला में तमिलनाडु ने ये मैच 56 रन से जीत लिया और टॉफी पर कब्ज़ा जमा लिया.

    इस दौरान प्रदीप कुमार, जितेंद्र कुमार, डॉ लालदेव प्रसाद, अनिल जैन, मो इरफान, सुरेंद्र कुमार, अलाउद्दीन अंसारी, एजाज अंसारी, अनमोल सिंह, आसिफ अंसारी, सुनीता कुमारी, राजूराम, इत्यादि लोग मौजूद थे.

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन, झारखंड शिक्षा परियोजना को लेकर दी गई जानकारी
    Next Article बोकारो में जमीन घोटाले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई कर FIR दर्ज करने को लेकर बाबूलाल मरांडी ने डीजीपी को लिखा पत्र

    Related Posts

    चतरा

    चतरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों समेत चार को दबोचा, सात लाख की अफीम जब्त

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में कब्र से निकाली गयी महिला की ला’श, मां की ह’त्या के आरोप में बेटी समेत तीन गिरफ्तार

    April 28, 2026
    जामताड़ा

    ALERT ! जामताड़ा डीसी के नाम बना डाला फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, विदेशी नंबर का हो रहा इस्तेमाल

    April 28, 2026
    Latest Posts

    चतरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों समेत चार को दबोचा, सात लाख की अफीम जब्त

    April 28, 2026

    रांची में कब्र से निकाली गयी महिला की ला’श, मां की ह’त्या के आरोप में बेटी समेत तीन गिरफ्तार

    April 28, 2026

    ALERT ! जामताड़ा डीसी के नाम बना डाला फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, विदेशी नंबर का हो रहा इस्तेमाल

    April 28, 2026

    वित्त मंत्री का सख्त रुख, पलामू में पानी संकट दूर करने के लिए तुरंत कार्रवाई के आदेश

    April 28, 2026

    जर्जर बिजली तार बना खतरा, सड़क पर गिरा 11KV लाइन; 3 पशुओं की गई जान

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.