Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»व्यवहार न्यायालय के जिला जज के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के साथ बैठक, केस डायरी को लेकर हुई चर्चा
    झारखंड

    व्यवहार न्यायालय के जिला जज के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के साथ बैठक, केस डायरी को लेकर हुई चर्चा

    Team JoharBy Team JoharDecember 4, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं बोकारो प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 9 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के परिसर में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजेश सिन्हा के नेतृत्व में अनुमंडल के पुलिस प्रशासन के साथ बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए राजेश सिन्हा ने कहा कि न्यायालय के द्वारा जब भी थाना से केस डायरी की मांग की जाए तो उसे तुरंत ही न्यायालय भेज दिया जाए, ताकि बेल के मामलों में देर ना हो और उसका त्वरित निष्पादन हो. अगर किसी केस के जांच अधिकारी छुट्टी पर या प्रशिक्षण पर जा रहे हैं तो केस डायरी अपने सहयोगी या थाना प्रभारी को सौंप कर जाए. जिससे केस डायरी के काम आगे बढ़ता रहे.

    साथ ही लोक अदालत के लिए भेजे जा रहे हैं सभी नोटिस का तमीला अवश्य करवा दें. ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन हो सके. साथ ही प्री लिटिगेशन का डाटा भी तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव रश्मि अग्रवाल के पास जमा करवा दें. आगे उन्होंने नोडल अधिकारी को भी बताया कि हर मुकदमे की जांच करें. जिस केस के चार्ज हो गए हो उसमें गवाहों को खबर कर न्यायालय में गवाहों के लाए. अगर किसी केस में अभियुक्त का वारंट होता है उन्हें भी तमिला करा दें. साथ ही वारंट और तमिला थाना पहुंच गया है तो थाना भी पहुंच कर देखें कि उस पर कार्रवाई हो रही है या नहीं.

    जिला जज द्वितीय अनिल कुमार ने उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को न्यायालय में दाखिल करने वाले डायरी के बारे में कई जानकारियां दी. उन्होंने बताया कि किस तरह डायरी लिखें. जिससे पुलिस कोई परेशानी ना हो और न्यायालय को भी सुलभता हो. जिससे सभी को न्याय मिल सके. इस तरह से कई जानकारियां दी जिससे जांच अधिकारी को डायरी लिखने में आसानी हो. एसीजेएम विशाल गौरव ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निष्पादन में आपका सहयोग भी जरूरी है. इसके बाद ही ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन हो सकता है. एसडीजेएम सह अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव रश्मि अग्रवाल ने बताया की न्यायालय से जो भी सम्मन संबंधित व्यक्ति को भेजा जाए. उसे उस व्यक्ति तक पहुंचा कर उसे मामले को निष्पादन करने के लिए न्यायालय आने को कहें.

    आगे कहा कि इससे पहले भी लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में पुलिस प्रशासन का काफी सहयोग मिला है और उम्मीद है इस बार भी हमें पूरा सहयोग मिलेगा. अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने कहा कि अनुमंडल न्यायालय से भी ज्यादा से ज्यादा मामले का निष्पादन कर राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाएगा. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बी एन सिंह ने न्यायिक पदाधिकारियों को यह आश्वासन दिया कि जितने भी नोटिस थाना में पहुंचेंगे सभी तमिल होगा और अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन करवाने में हम भी न्यायालय का पूरी तरह सहयोग करेंगे. बैठक में सब जज राजीव रंजन कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी साक्षी श्रीवास्तव, रूपम स्मृति टोपनो एवं पुलिस प्रशासन से सुनील कुमार, राजेश रंजन, नीरज कुमार, महावीर पंडित, अभिषेक महतो, विनय कुमार, रजी अहमद, राजेश कुमार सिंह, रघुवंश मणि सिंह, उज्ज्वल कुमार सहित अनूमंडल के कई पुलिस पदाधिकारी, पिएलवी कनकलता सिन्हा, कृष्णा रजक, निलु प्रियदर्शी, सुनीता सिन्हा अनुमंडल के कई पुलिस पदाधिकारी, साहित रामकृष्ण गुप्ता, दीपक चन्द्र गुप्ता, सुजय कुमार, रितेश कुमार सहित न्यायालय कर्मी मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: राज्यसभा में राघव चड्डा की 115 दिनों बाद वापसी, उपराष्ट्रपति ने रद्द किया निलंबन

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार राजेश सिन्हा लेटेस्ट न्यूज सर्वोच्च न्यायालय सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेटरवार पहुंचें राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन, डीसी ने किया स्वागत
    Next Article जिला स्तरीय मुखिया सम्मेलन का आयोजन, झारखंड शिक्षा परियोजना को लेकर दी गई जानकारी

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेएसएससी-पीजीटीई के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था सिस्टम हैक, पहले से तय थे अभ्यर्थियों के कपड़ों का रंग

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासत कर रही भाजपा, झारखंड की खनिज संपदा पर नजर बर्दाश्त नहीं: विनोद पांडेय

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन: दो दौर की बातचीत बेनतीजा, अब 17 अगस्त को फिर वार्ता

    August 16, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान खनिज बिल: 70 हजार करोड़ से ज्यादा का सवाल? झारखंड, ओडिशा समेत राज्यों के खनिज राजस्व पर संकट?

    August 16, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेएसएससी-पीजीटीई के लिए इन परीक्षा केंद्रों पर हुआ था सिस्टम हैक, पहले से तय थे अभ्यर्थियों के कपड़ों का रंग

    August 17, 2026

    पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में भीषण आग, 5 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत; कई गंभीर

    August 17, 2026

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासत कर रही भाजपा, झारखंड की खनिज संपदा पर नजर बर्दाश्त नहीं: विनोद पांडेय

    August 16, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन: दो दौर की बातचीत बेनतीजा, अब 17 अगस्त को फिर वार्ता

    August 16, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.