Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 12:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को होगी फांसी, कोर्ट ने जारी किया डेथ वारंट
    देश

    निर्भया के दोषियों को 22 जनवरी को होगी फांसी, कोर्ट ने जारी किया डेथ वारंट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली। केस में दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी हो गया है। 22 जनवरी को सुबह 7 बजे दोषियों को फांसी दी जाएगी। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद दोपहर 3.30 बजे तक फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज की सुनवाई के दौरान भी चारों दोषियों (विनय शर्मा, पवन, मुकेश और अक्षय कुमार सिंह ) के वकील ने 14 दिन का और समय मांगा, जबकि निर्भया की मां आशा देवी ने अपनी याचिका में मांग की कि आज ही डेथ वारंट जारी किया जाना चाहिए। निर्भया की मां की मांग है कि चारों दोषी अपने अधिकारों के नाम पर कोर्ट का समय बर्बाद कर रहे हैं।

    मंगलवार को सुनवाई पूरी करने के बाद जब कोर्ट लगी तो चारों दोषियों की वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी की गई। जज ने सभी से एक-एक कर बात की। यह वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग तिहाड़ जेल के रूम नंबर 4 से की गई।

    इससे पहले 18 दिसंबर को सुनवाई हुई थी। तब पटियाल हाउस कोर्ट ने चारों दोषियों को एक हफ्ते का समय दिया था और कहा था कि इस दौरान वे अपने सभी कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल कर लें।

    तिहाड़ जेल में भी तैयारियां: इस बीच, तिहाड़ जेल में चारों दोषियों को फांसी देने की तैयारी पूरी कर ली है। यहां एक चबूतरा बनाया गया है, जहां चारों को एक साथ फांसी दी जा सकती है। फांसी के फंदे बुलवाए जा चुके हैं और जल्लाद का बंदोबस्त भी कर लिया गया है।

    क्या होता है डेथ वारंट: डेथ वारंट में कोर्ट की ओर से संबंधित जेल (इस केस में तिहाड़ जेल) को आदेश दिया जाता है और फांसी की तारीख बताई होती है। साथ ही कोर्ट भी समय तय करता है। डेथ वारंट जारी होने के 14 दिन के अंदर फांसी की तैयारी पूरी करना होती है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनिल अंबानी को 104 करोड़ रुपये लौटाये केंद्र : सुप्रीम कोर्ट
    Next Article बिहार : शेल्टर होम मामलों में राज्य सरकार फेल, 25 जिलाधिकारियों पर हो कार्रवाई : सीबीआई

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    राहुल गांधी को जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी शुभकामनाएं

    June 19, 2025
    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट आधे रास्ते से लौटी

    June 19, 2025
    देश

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025
    Latest Posts

    भारी बारिश से बालूमाथ में बाढ़ जैसे हालात, खड़ा ट्रक बह गया

    June 19, 2025

    चलती ऑटो में लगी आ’ग, एक महिला की मौ’त, कई जख्मी

    June 19, 2025

    लगातार बारिश से दामोदर-भैरवी नदी उफान पर, प्रशासन ने दी चेतावनी

    June 19, 2025

    JSSC माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2025 की आवेदन तारीख में बदलाव

    June 19, 2025

    टंडवा में चुन्द्रु धाम नदी में आई बाढ़, शिव मंदिर का शिवालय पूरी तरह डूबा

    June 19, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.