Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 11:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»आईएसएल-6 : केरला ब्लास्टर्स ने हैदराबाद को 5-1 से दी मात
    खेल

    आईएसएल-6 : केरला ब्लास्टर्स ने हैदराबाद को 5-1 से दी मात

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    कोच्चि। केरला ब्लास्टर्स ने अपने घर जवहारलाल नेहरू स्टेडियम में आखिरकार हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में चले आ रहे अपने जीत के सूखे को खत्म करते हुए हैदरबाद एफसी को 5-1 ,से करारी मात दी।

    यह केरला की इस सीजन की दूसरी जीत है। इससे पहले उसने सीजन के पहले मैच में एटीके को हराया था। तब से लेकर अब तक उसे दूसरी जीत की शिद्दत से दरकार थी जो आखिरकार हैदराबाद के खिलाफ उसके हिस्से में आई।

    इस जीत से मिले तीन अंकों के साथ केरला के अंकतालिका में 11 मैचों में 11 अंक हो गए हैं और वह दो स्थान आगे बढ़ते हुए सातवें स्थान पर आ गई है।

    पहला हाफ काफी रोचक लेकिन एकतरफा रहा। गोल की शुरुआत तो हैदराबाद एफसी ने की लेकिन बाद में ब्लास्टर्स ने लय हासिल करते हुए दनादन तीन गोल किए और 3-1 की लीड के साथ दूसरे हाफ में प्रवेश किया। हैदराबाद के लिये 14वें मिनट में डेवसन रोजेरियो दा सिल्वा ने मार्सेलिन्हो की मदद से गोल किया।

    इसके बाद ब्लास्टर्स ने बराबरी के गोल का प्रयास शुरू किया। इस क्रम में उसने 22वें मिनट में हमला किया लेकिन वह नाकाम हो गया। 26वें मिनट में मेसी बाउली ने राफा लोपेज के खिलाफ एक बेहद खराब फाउल किया। इस फाउल के कारण लोपेज मैदान से बाहर जाने को मजबूर हुए। जाइल्स बार्नेस ने उनकी जगह ली।

    ब्लास्टर्स ने अपने प्रयास जारी रखे और 33वें मिनट में बराबरी का गोल करके दम लिया। यह गोल कप्तान बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने किया। ब्लास्टर्स ने 39वें मिनट में एक और सफलता हासिल की। इस दफे ब्लाक्तो द्रोबारोव ने सेत्यासेन सिंह की मदद से गोल करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया। मेजबान टीम ने 45वें मिनट में एक और गोल करते हुए 3-1 की बढ़त हासिल कर ली। मेसी ने यह गोल हालीचरण नारजारे की सहायता से किया। इंजुरी टाइम के पहले मिनट में बाउली को पीला कार्ड मिला।

    केरला ने दूसरे हाफ का पहला और अपना चौथा गोल 59वें मिनट में किया। उसके लिए यह गोल सेत्यासेन सिंह ने किया। बची कुची कसर ओग्बेचे ने पूरी कर दी। मेसी बाउली ने आदिल खान को आसानी से छकाते हुए गेंद को अपने कब्जे में लिया और फिर ओग्बेचे को पास दिया। कप्तान ने हाथ आए मौक का भरपूर उपयोग किया और इस मैच में अपने नाम दूसरा गोल दर्ज कराया। यहां केरला 5-1 से आगे हो गई थी और हैदराबाद की हार की सिर्फ औपचारिकताएं ही बची थीं जो आखिरकार अंत में पूरी हो गईं।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहलवान बजरंग पुनिया की अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग के लिये की वित्तीय सहायता के आग्रह को मंजूरी
    Next Article क्रिकेट : नाथन लियोन के शानदार खेल से आस्ट्रेलिया की न्यूजीलैंड पर क्लीन स्वीप

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    झारखंड

    संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    July 4, 2025
    खूंटी

    पुल से नीचे गिरी बोलेरो, सात लोग घायल

    July 4, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.