Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 9:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»पहलवान बजरंग पुनिया की अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग के लिये की वित्तीय सहायता के आग्रह को मंजूरी
    खेल

    पहलवान बजरंग पुनिया की अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग के लिये की वित्तीय सहायता के आग्रह को मंजूरी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। टोक्यो में इस साल होने वाले ओलंपिक खेलों में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद पहलवान बजरंग पुनिया की अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग के लिये वित्तीय सहायता को सरकार की ओर से मंजूरी मिल गयी है।

    मिशन ओलंपिक सेल की 46वीं बैठक सोमवार को यहां भारतीय खेल प्राधिकरण के मुख्यालय में हुई जहां साइक्लिंग, तैराकी और जूडो के राष्ट्रीय खेल महासंघों ने 2024 और 2028 के ओलंपिक के लिये अपनी दीर्घकालीन योजना को पेश किया। इसके अतिरिक्त 10 खेलों में डेढ़ करोड़ रूपये के वित्तीय प्रस्तावाें को मंजूरी दे दी गयी है।

    राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण विजेता तथा विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने टोक्यो ओलंपिक से पहले अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग और प्रतियोगिता में हिस्सेदारी के लिये वित्तीय मदद का आग्रह किया था और उनके इस आग्रह को मंजूरी दे दी गयी है। बजरंग अपने 65 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में देश को ओलंपिक कोटा दिला चुके हैं।

    एथलेटिक्स में लांग जंपर श्रीशंकर मुरली, भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और ट्रिपल जंपर अरपिंदर सिंह की उपकरणों की ज़रूरतों के लिये मदद को मंजूरी मिल गयी है। टेबल टेनिस में अचंत शरत कमल, मणिका बत्रा, जी सत्यन, हरमीत देसाई और मानव ठक्कर की ट्रेनिंग और भागीदारी की जरूरतों को भी मंजूरी मिल गयी है। टेनिस में दिविज शरण और रोहन बोपन्ना की अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भागीदारी की ज़रूरतों को मंजूरी दे दी गयी है।

    निशानेबाज़ अंजुम मुद्गिल, दिव्यांश सिंह पंवार और मैराज अहमद खान तथा बैडमिंटन में समीर वर्मा, किदाम्बी श्रीकांत, एस एस प्रणय और बी साई प्रणीत की 2020 में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिये वित्तीय मदद को मंजूरी मिल गयी है।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूटेटे 64वीं नेशनल स्कूल गेम्स टेबल टेनिस चैम्पियनशिप : सेमीफाइनल में पहुंचे दिल्ली के पायस
    Next Article आईएसएल-6 : केरला ब्लास्टर्स ने हैदराबाद को 5-1 से दी मात

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    झारखंड

    संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    July 4, 2025
    खूंटी

    पुल से नीचे गिरी बोलेरो, सात लोग घायल

    July 4, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मोहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.