Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 10:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»सारेगामापा लिटिल चैंप्स की पिछले सीजन की विजेता सुगंधा दाते ने कहा, सुर साम्राज्ञी का आशीष दिली तमन्ना
    मनोरंजन

    सारेगामापा लिटिल चैंप्स की पिछले सीजन की विजेता सुगंधा दाते ने कहा, सुर साम्राज्ञी का आशीष दिली तमन्ना

    Team JoharBy Team JoharJanuary 7, 2020Updated:January 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    लखनऊ। टीवी रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स की पिछले सीजन की विजेता सुगंधा दाते की दिली तमन्ना सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के पांव पखार कर आर्शीवाद लेने की है।

    जीटीवी के चर्चित शो के आडिशन का प्रचार प्रसार करने आयी नन्ही गायिका ने सोमवार को यूनीवार्ता से कहा “ लिटिल चैंप्स का खिताब मिलना मेरे जीवन का अदभुद क्षण रहा। मैने इस टाइटिल को अपने गुरू आनंद सर को समर्पित किया है। उनकी प्रेरणा से मै आज इस मुकाम पर पहुंच पायी हूं। मेरे परिवार खासकर मां और बड़े भाई ने मेरा हर कदम पर साथ दिया।”

    उन्होने कहा “ तमन्ना है कि एक बार स्वर कोकिला और सरस्वती के साक्षात स्वरूप लताजी के दर्शन हो जाये तो मेरा जीवन सफल हो जायेगा। उनका आर्शीवाद पाने की हसरत दिल में संजोये हुये हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि एक बार उस महान हस्ती के दर्शन हो जायें।”

    मात्र छह साल की उम्र से शास्त्रीय संगीत का अभ्यास करने वाली सुगंधा ने कहा कि श्रेया घोसाल उनकी आदर्श है और उनके गीतों को सुनकर प्रेरणा मिलती हैं। वह खुश है कि महान गायिका से मुलाकात हुयी और मार्गदर्शन का अवसर मिला। सिने तारिका आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की प्रशंसक सुगंधा ने कहा कि आलिया से उनकी हाल में हुयी मुलाकात बेहतरीन थी। बालीवुड के बादशाह शाहरूख खान से मिले दुलार को वह आज तक नहीं भूल सकी हैं।

    नागपुर की मूल निवासी सुगंधा ने कहा “ संगीत की शुरूआती शिक्षा दीक्षा मां के निर्देशन में हुयी। मां संगीत शिक्षिका है,इसका फायदा भी उन्हे मिला। वर्ष 2013 में इंडियन आइडल जूनियर में पांचवे स्थान पर आने पर मेरा परिवार खुशी से फूला नहीं समा रहा था। मां के कहने पर पापा ने अपना ट्रांसफर मुबंई कराया और फिर आनंद सर की देखरेख में मैने कडा अभ्यास किया जिसका प्रतिफल मुझे चैंप्स के खिताब के तौर पर मिला। ”

    छोटे पर्दे को रियलिटी शो की बाढ़ को लेकर नन्ही गायिका ने कहा “ यह सही है कि टीवी शो से मुझ जैसे नवोदित गायकों के लिये चुनौतियां बढ़ी है लेकिन यह भी सही है कि अवसरों में भी इजाफा हुआ है। प्रतिभा का आकलन करने के लिये देश के चुनिंदा हस्तियां मौजूद रहती है जिनसे गायिकी की बारीकियां हासिल करने में मदद मिलती है। ”

    बाल गायकों की पहचान करने और उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करने की परंपरा को बढ़ाते हुए सारेगामापा रियलिटी शो एक बार फिर नन्हें प्रतिभाशाली गायकों की खोज कर रहा है जिसके तहत लखनऊ में नौ जनवरी को इस शो के ऑडिशन होंगे।

    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सली ताला दा को मार गिराने वाले एसपी सहित 36 जवान सम्मानित
    Next Article परेश रावल सिल्वर स्क्रीन पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का किरदार निभाएंगे

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में महिला जनप्रतिनिधियों को सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान की हुई शुरुआत

    July 4, 2025
    झारखंड

    संयुक्त ट्रेड यूनियनों का राष्ट्रव्यापी हड़ताल 9 जुलाई को

    July 4, 2025
    खूंटी

    पुल से नीचे गिरी बोलेरो, सात लोग घायल

    July 4, 2025
    Latest Posts

    PLFI के चार उग्रवादी सहित पांच गिरफ्तार, खोल गये चौंकाने वाला राज

    July 7, 2025

    बिनोद अग्रवाल ह’त्याकांड में तीन संदिग्ध गिरफ्तार, SP क्या बता गये… देखें

    July 7, 2025

    चाईबासा के जंगलों में फिर मिले 16 शक्तिशाली IED, किये गये डिफ्यूज

    July 7, 2025

    बीएसएल विस्तारीकरण के लिए चलाया जाएगा महाहस्ताक्षर अभियान : अमित

    July 7, 2025

    डालसा ने साथी और डॉन अभियान के तहत बच्चों और युवाओं को किया जागरूक

    July 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.