Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमीनी काम नदारद, सिर्फ प्रचार-प्रसार में लगी है सरकारः सुदेश महतो
    झारखंड

    जमीनी काम नदारद, सिर्फ प्रचार-प्रसार में लगी है सरकारः सुदेश महतो

    Team JoharBy Team JoharNovember 27, 2023Updated:November 27, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार में जमीनी काम नदारद हैं और जनता के सवाल गुम हो गये हैं. यह सरकार केवल प्रचार-प्रसार और दिखावे में जुटी है. सिस्टम बेपटरी है. वर्तमान व्यवस्था को बदलने के लिए सकारात्मक विचारों वाले नेतृत्व के साथ आगे बढ़ना होगा. उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने हरमू स्थित केंद्रीय कार्यलय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कही.  सुदेश महतो ने कहा कि आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से सरकार काम नहीं सिर्फ प्रचार कर रही है. स्कूली बच्चों को कार्यक्रम स्थल पर बुला कर उनकी तस्वीर खिंची जा रही है इसके चलते उनकी पढ़ाई बाधित हो रही, यह काम उनके विद्यालय में भी किया जा सकता है. पीडीएस सिस्टम के तहत राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ रहा है जिससे गरीब लोगों को उनके हक का राशन नहीं मिल पा रहा है. लोग अपनी समस्या को लेकर लाइन में लगे हैं लेकिन उनका काम नहीं हो रहा है. जबकि राज्य की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की आवश्यकता है.

    जवाबदेह राजनीति नहीं होने के कारण आज भी पिछड़ा हुआ है गुमला

    पार्टी में शामिल हुए सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि गुमला के ऐतिहासिक धरती से आए आप सभी कार्यकर्तओं का आजसू पार्टी में स्वागत है. राज्य की जनता का पार्टी से कनेक्शन बढ़ा है जिसका परिणाम है कि आज राज्य के हर हिस्से से लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं. जवाबदेह राजनीति नहीं होने के कारण गुमला आज भी पिछड़ा हुआ है. युवाओं में प्रतिभा होने के बावजूद होने होने अपनी प्रतिभा को दिखाने और निखारने का अवसर नहीं मिल पा रहा है.

    जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत

    उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार की ढुलमुल रवैया के चलते पंचायत प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र का विकास करने का उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है. मुख्यलय से अधिक पंच और पंचायत को मजबूत करना हमारा लक्ष्य. राज्य की अपेक्षा को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है. बदलाव के लिए काम करने वाले लोगों की आवश्यकता है. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता देवशरण भगत, गुमला जिला अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू, बोनी फास कुजूर मुख्य रूप से उपस्थित थे.

    इन लोगों ने ली सदस्यता:

    पूर्व कांग्रेस जिला सचिव कमला सिंह, जेएमएम पंचायत पदाधिकारी विजय दास, महेश्वर बेंगा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, मुखिया सीताराम, उपमुखिया राजू मुंडा, पंचायत समिति सदस्य अरबिंद एक्का,मकसिमा केरकेट्टा,अनिता देवी,दिलीप एक्का,प्रमोद खलको, तेसरा खेश, कृष्ण उरांव, उप-प्रमुख प्रमोद खलको,ग्राम प्रधान नीतीश बेंगा, गन्दर मुंडा, निफईया मुंडा,सीता मुंडा,वार्ड सदस्य सुघेश्वर सिंह, ईश्वर, अमीन,फगुवा मुंडा, अरुण पांडा, तारालिम अंसारी, किरण कुमारी, भगवती उरांव, हरिनंदन उरांव, गदौरी देवी,शिला देवी, चंद्रनाथ महतो, तारकेश्वर सिंह, बैजनाथ सिंह, बालेश्वर मुंडा, भगवान मुंडा, वीरेंद्र उरांव, फरमान अलाम, बजरंग गौसाई सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

    ये भी पढ़ें: लुगू बाबा के दर्शन के लिए सपरिवार पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पूजा अर्चना कर मांगी मन्नत

    आज की खबर आजसू करंट न्यूज केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुदेश महतो स्थानीय खबर हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDev Diwali : 70 देशों के राजदूत पहुंचे काशी, मेहमानों को कुल्हड़ में खिलायी जाएगी चाट
    Next Article गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व: बड़ा गुरुद्वारा मे सिख समुदाय के लोगों ने टेका माथा

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार-यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषित किए 10 उम्मीदवार, पुराने चेहरों पर भरोसा

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.