Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व: रामगढ़ में आयोजित किया गया नगर कीर्तन सह शोभायात्रा, पंच प्यारे ने की अगुवाई
    झारखंड

    गुरु नानक देव जी का 554वां प्रकाश पर्व: रामगढ़ में आयोजित किया गया नगर कीर्तन सह शोभायात्रा, पंच प्यारे ने की अगुवाई

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2023Updated:November 26, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़: सतगुरु नानक प्रकट्या मिट्टी धुन जग चाणण होया, कोई बोले राम राम कोई सेवाईया आदि भजनो से रामगढ़ शहर गुंज उठा. मौका था गुरुनानक देव जी के 554वें प्रकाश उत्सव का. मौके पर रामगढ़ गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा नगर कीर्तन सह शोभायात्रा स्वर्गीय सरदार गुरदत् सिंह जॉली के बिजूलिया निवास से लंगर प्रसाद ग्रहण कर निकाली गयी. मौके पर भारी संख्या में सिख बुजुर्ग, युवक, महिलायें और बच्चे शामिल हुए. यह शोभा यात्रा गुरुद्वारा मीत प्रधान अमरजीत सिंह सैनी और सटिंदर सिंह छबड़ा के नेतृत्व मे निकाली गयी. महाराज की सवारी गाड़ी के आगे गुरु के पंज प्यारे खुली किर्पन लेकर चल रहे थे. पंज प्यारे के रूप में सरदार कुलबीर सिंह छबड़ा, सरदार यश छबड़ा, सरदार अंगद चंदो, सरदार विंकल कालरा और सरदार रंजीत सिंह चल रहे थे. उनके पीछे निशान साहिब की सेवा मंजोत्त कौर, रावलीन गांधी, निधी कौर, परमीत कौर और जसलीन कौर गांधी कर रहे थे.

    सवारी गाड़ी मे प्रसाद वितरण राजू लम्बा, पप्पू चमन, पावी कालरा, गिनी गांधी कर रहे थे. वहीं लोगो का अभिनन्दन एवं संचालन सरदार हरदीप सिंह कर रहे थे. शोभा यात्रा की शुरुआत मे बैंड पार्टी, उसके बाद गुरु नानक स्कूल के बच्चों का बैंड ग्रुप, फिर स्कूल के बच्चे भारी संख्या में गुरु नानक देव जी के नारे एवं भजन करते जा रहे थे. मुख्य आकर्षण के रूप मे आसनसोल से मोहन छबड़ा का अल्केस्ट्रा ग्रुप मंगाया गया था और जमशेदपुर से गात्का ग्रुप बुलवाया गया था जो संगत को गुरु की बानी से नेहाल कर रहे थे और गात्का के करतब देख के रामगढ़ वासी दांतो तले उंगलिया दबा रहे थे. इसके साथ ही साथ रामगढ़ गुरुद्वारा के हजुरी रागी सारब्जीत सिंह जी भी अपने भजन से संगत को नेहाल कर रहे थे.

    गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के हेड ग्रंथि गुरजीत सिंह बाबाजी गुरु ग्रंथ साहिब जी की सेवा मे लीन थे और समस्त रामगढ़ वासियो के कल्याण के लिए अरदास करते जा रहे थे. गुरु महाराज के गाड़ी के आगे छावनी परिषद द्वारा पानी के टैंकर से पानी गिरा के रोड की सफाई का काम झाड़ू के साथ बड़ी संख्या मे श्रद्धालु कर रहे थे. सिख सत् संगत महाराज् की सवारी के साथ भजन कीर्तन करते जा रहे थे. ट्रैफिक का संचालन बिट्टो चंदो, अनमोल सिंह, पलविंदर सिंह सैनी, बिट्टी छबड़ा एवं अन्य कर रहे थे. शोभा यात्रा के दौरान कई सामाजिक संस्थाओ और सिख श्रद्धलुओ ने चाय नास्ते की सेवा दी जो बिजूलिआ, फुटबॉल ग्राउंड, पुराना बस स्टैंड, लोहार टोला, पंचमुखी हनुमान मंदिर, मारवाड़ी धर्मशाला, झंडा चौक, थाना चौक, होटल पर्क,  बुधिया इलेक्टेॉनिक्स इत्यादि जगह में की गयी. शोभा यात्रा बिजूलिया, पुराना बस स्टैंड, लोहार टोला, चट्टी बाज़ार थाना चौक, सुभाष चौक होते हुए रात्रि के समय गुरुद्वारा रामगढ़ पहुंची.

    मौके पर सरदार रघुबीर सिंह चाबरा, बलजीत सिंह बेदी, गुल्लू आंनद, अनमोल आनंद, अनमोल सलूजा, जवनीश चाबरा, जिगर चाबरा, पाले सैनी, रामिंदर सिंह गांधी, टिट्टो चाबरा, बबलू चाबरा, अनु कालरा, राजा कालरा, इंदरजीत सिंह कालरा, इंदरजीत सिंह कोहली, पप्पू जस्सल, मनमोहन लम्बा, कुलजीत कालरा, हरपाल सिंह अरोरा आदि सिख श्रद्धलुओ के साथ सेवा दे रहे थे. 26 तारीख को श्री  गुरु नानक स्कूल रामगढ़ में दिन का दीवान सजाया गया जिसकी सेवा गुरु नानक स्कूल कमिटी, गुरुद्वारा कमिटी, सिख् सात् संगत और नौजवान सिख युवा के साथ मिल कर तैयारी कर रही है.

    ये भी पढ़ें: विस्थापित की मांगों को लेकर पावर प्लांट का गेट करेंगे जाम, गिरिडीह सांसद भी उतरे समर्थन में

    554वां प्रकाश पर्व आज की खबर करंट न्यूज गुरु नानक देव जी जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने मनाया संविधान गौरव दिवस, दी गई श्रद्धांजलि
    Next Article रामगढ़: व्यवहार न्यायालय में मनाया गया संविधान दिवस, कर्मचारियों ने पढ़ी उद्देशिका

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026
    क्राइम

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Latest Posts

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.