Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»मन की बात में बोले PM मोदी, वोकल फॉर लोकल से होगा देश का विकास
    ट्रेंडिंग

    मन की बात में बोले PM मोदी, वोकल फॉर लोकल से होगा देश का विकास

    Team JoharBy Team JoharNovember 26, 2023No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया. बता दें कि आज यानी रविवार (26 नवंबर 2023) सुबह 11 बजे से ‘मन की बात’ का 107वां एपिसोड है शुरू हुआ. ‘ ‘मन की बात’ को रेडियो के साथ-साथ दूरदर्शन, यूट्यूब, सोशल मीडिया वेबसाइट्स समेत तमाम जगहों पर सुना-देखा जा सकता है. प्रधानमंत्री मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देशवासियों से संवाद करते हैं. 2014 में प्रधानमंत्री बनने के साथ नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ का सिलसिला शुरू किया था.

    वोकल फॉर लोकल से होगा देश का विकास

    मन की बात में पीएम ने कहा कि वोकल फॉर लोकल समेत कई मुद्दों पर बाद की. उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल से देश का विकास होगा. बीते कुछ दिनों के भीतर ही दिवाली, भैया दूज और छठ पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है . और इस दौरान भारत में बने उत्पादों को खरीदने का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखा गया .कुछ खरीदते समय यह देखने लगे हैं कि उसमें Made In India लिखा है या नहीं लिखा है. इतना ही नहीं ऑनलाइन सामान खरीदते समय अब लोग Country of Origin इसे भी देखना नहीं भूलते हैं . जैसे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की सफलता ही उसकीप्रेरणा बन रही है वैसे ही वोकल फॉर लोकल की सफलता, विकसित भारत – समृद्ध भारत के द्वार खोल रही है . वोकल फॉर लोकल का ये अभियान पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है. वोकल फॉर लोकल अभियान रोजगार की गारंटी है. यह विकास की गारंटी है, ये देश के संतुलित विकास की गारंटी है.

     मुंबई हमले का किया जिक्र

    पीएम मोदी ने कहा कि आज 26 नवंबर की तारीख है, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है. आज के दिन ही हमारे देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ. आतंकियों ने मुंबई समेत पूरे देश को हिला दिया था. ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और आज आतंक को कुचल रहे हैं. मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं. मुंबई आतंकी हमले में लोगों की सुरक्षा करते हुए जिन जाबांज जवानों ने जान की बाजी लगाई, उन्हें आज देश याद कर रहा है. मैं उन सभी जांबाजों को श्रद्धांजलि देता हूं.

    प्रोजेक्ट सूरत का जिक्र

    पीएम मोदी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने साफ-सफाई और सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर लोगों की सोच बदल दी है. सूरत में एक टीम ने मिलकर प्रोजेक्ट सूरत की शुरुआत की है. इसके जरिए सूरत को मॉडल शहर बनाया जा रहा है, जो सफाई और सतत विकास की मिसाल बने. इस पहल के जरिए पहले बीच की सफाई होती थी, मगर अब नदी को भी साफ किया जा रहा है.

    भारत में बढ़ा पेटेंट आवेदन

    मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि इंटेलिजेंस, आइडिया और इनोवेशन आज भारतीय युवाओं की पहचान बन गया है. इसमें टेक्नोलॉजी के जुड़ जाने से उनकी बौद्धिक संपदा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ये अपने आप में देश के सामर्थ्य को बढ़ाने वाला महत्पवूर्ण प्रगति है. आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 2022 में भारत के पेटेंट आवेदन में 31 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. मैं इसके लिए युवाओं को बधाई देता हूं.

     पीएम ने विदेश में जाकर शादी करने पर उठाए सवाल

    पीएम मोदी ने कहा कि इन दिनों कुछ परिवारों ने विदेशों में जाकर शादी करने शुरू किया है. इससे एक नया वातावरण बनता जा रहा है. क्या ये जरूरी है? भारत की मिट्टी में, भारत के लोगों के बीच, अगर हम शादी ब्याह मनाएं, तो देश का पैसा, देश में रहेगा. उन्होंने कहा कि देश के लोगों को आपकी शादी में कुछ-न-कुछ सेवा करने का अवसर मिलेगा, छोटे-छोटे गरीब लोग भी अपने बच्चों को आपकी शादी की बातें बताएंगे.

     संविधान में हुए संशोधनों का किया जिक्र

    पीएम मोदी ने कहा कि दुर्भाग्य की बात ये है कि संविधान का पहला संशोधन ‘बोलने की आजादी’ और ‘अभिव्यक्ति की आजादी’ में कटौती करने के लिए हुआ था. वहीं, 44वें संशोधन के जरिए आपातकाल के समय हुई गलतियों को सुधारा गया था. ये भी बड़ी प्रेरक बात है कि संविधान सभा के कुछ सदस्य मनोनीत किए गए थे, जिसमें से 15 महिलाएं थीं. ऐसी ही एक महिला हंसा मेहता जी ने महिलाओं के अधिकारों की बात की थी.

    संविधान निर्माताओं की दूरदृष्टि का पालन करते हुए पास हुआ ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’

    पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है, तभी सबका विकास हो पाता है. मुझे संतोष है कि संविधान निर्माताओं के उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए अब भारत की संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पास किया है. उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ हमारे लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का उदाहरण है. ये विकसित भारत के हमारे संकल्प को गति देने के लिए भी उतना ही सहायक होगा.

    इसे भी पढ़ें: लुगु बुरु घन्टा बाड़ी का दरबारी चट्टान है संथाली संस्कृति की पहचान, पूर्वजों ने यहीं रचा था संविधान

    City News Current News Daily News Johar Live Latest news Local News Main News Mann Ki Baat News Headline Today's News Vocal for Local आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मन की बात मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज वोकल फॉर लोकल सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलुगु बुरु घन्टा बाड़ी का दरबारी चट्टान है संथाली संस्कृति की पहचान, पूर्वजों ने यहीं रचा था संविधान
    Next Article एयर पॉल्यूशन कंट्रोल करने को नगर निगम की अपील, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करे लोग

    Related Posts

    आदिवासी

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, 720 नई एंबुलेंस खरीदेगी सरकार

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    याचिका आई ही नहीं, फिर इनकार कैसा? NEET छात्रों के मामले में CJI सूर्यकांत ने मीडिया को लगाई फटकार

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.