Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 6:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, पड़ोसी देशों में हिंदुओं पर जुल्म, कांग्रेस पाक नहीं शरणार्थियों के खिलाफ बोल रही
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, पड़ोसी देशों में हिंदुओं पर जुल्म, कांग्रेस पाक नहीं शरणार्थियों के खिलाफ बोल रही

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बंगलूरू । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर तुमकुरु के श्री सिद्धगंगा मठ पहुंचे। यहां आयोजित एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने नागरिकता संसोधन कानून का जिक्र करते हुए कहा कि हम धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का काम कर रहे हैं जबकि कांग्रेस उनके खिलाफ रैली निकाल रही है। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से सामान्य लोगों के जीनव में सार्थक परिवर्तन लाने वाले अभूतपूर्व प्रयास शुरू हुए।
    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत ने 21वीं सदी के तीसरे दशक में नई ऊर्जा और नए जोश के साथ प्रवेश किया है। आपको याद होगा कि पिछले दशक की शुरुआत के समय देश में किस तरह का माहौल था। लेकिन यह तीसरा दशक उम्मीदों और आकांक्षाओं की मजबूत नींव के साथ शुरू हुआ है।’

    सीएए का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पाकिस्तान का निर्माण धर्म के आधर पर हुआ था। वहां धार्मिक अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जाता है। प्रताड़ित लोग शरणार्थी के तौर पर भारत आने के लिए मजबूर हैं। लेकिन कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बोलती हैं बल्कि वह इन शरणार्थियों के खिलाफ रैलियां निकाल रहे हैं। अब ये हर भारतीय का मानस बन चुका है कि विरासत में जो समस्याएं हमें मिली हैं, उनको हल करना ही होगा। समाज से निकलने वाला यही संदेश हमारी सरकार को प्रेरित भी करता है और प्रोत्साहित भी करता है।’

    अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘2014 के बाद से ही सामान्य मानवीय के जीनव में सार्थक परिवर्तन लाने वाले अभूतपूर्व प्रयास भारत ने किए हैं। आज खुले में शौच से देश को मुक्त करने का संकल्प, गरीब बहनों को धुएं से मुक्ति का संकल्प और किसानों, छोटे व्यापारियों, श्रमिकों को पेंशन का संकल्प सिद्ध हो रहा है। हमने धारा 370 को खत्म करके कश्मीर को आतंकवाद और अनिर्णय की स्थिति से मुक्त किया है। हम पड़ोसी देशों से धार्मिक रूप से पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान कर रहे हैं और शांति, सद्भाव के लिए भगवान राम की जन्मभूमि पर एक राम मंदिर भी बनाया जा रहा है।’

    कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस इन कृत्यों पर चुप क्यों है? वह पाकिस्तान की प्रताड़ना पर चुप क्यों है? क्या पाकिस्तान से आए इन सताए हुए लोगों की मदद करना हमारी ज़िम्मेदारी नहीं है? आज हर देशवासी के मन में सवाल है कि जो लोग पाकिस्तान से अपनी जान बचाने के लिए, अपनी बेटियों की जिंदगी बचाने के लिए यहां आए हैं, उनके खिलाफ तो जुलूस निकाले जा रहे हैं लेकिन जिस पाकिस्तान ने उनपर ये जुल्म किया, उसके खिलाफ इन लोगों के मुंह पर ताले क्यों लगे हुए हैं।’

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अगर आपको नारे लगाने ही हैं तो पाकिस्तान में जिस तरह अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है, उसे जुड़े नारे लगाइए।अगर आपको जुलूस निकालना ही तो पाकिस्तान से आए हिंदू-दलित-पीड़ित-शोषितों के समर्थन में जुलूस निकालिए। मैं आज संत समाज और आप सबसे 3 संकल्पों में सक्रिय सहयोग चाहता हूं। पहला- अपने कर्तव्यों और दायित्वों को महत्व देने की अपनी पुरातन संस्कृति को हमें फिर मजबूत करना है। दूसरा-प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा। तीसरा-जल संरक्षण और जल संचयन के लिए जनजागरण में सहयोग।’

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचौतरफा लिवाली से 321 अंक चढ़ा सेंसेक्स
    Next Article जम्मू-कश्मीरः दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत, 21 से अधिक घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें… देखें वीडियो

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी का भंडाफोड़, भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर मिली धमकी

    May 15, 2026
    Latest Posts

    रांची में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें… देखें वीडियो

    May 15, 2026

    रांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी का भंडाफोड़, भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार

    May 15, 2026

    आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर मिली धमकी

    May 15, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.