Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 4:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»उपायुक्त व एसएसपी ने 14000 वर्ग फीट में बने भगवान बिरसा मुंडा के मोजैक पोर्ट्रेट का किया उद्घाटन
    झारखंड

    उपायुक्त व एसएसपी ने 14000 वर्ग फीट में बने भगवान बिरसा मुंडा के मोजैक पोर्ट्रेट का किया उद्घाटन

    Team JoharBy Team JoharNovember 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: भगवान बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती तथा झारखंड राज्य के 23वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने जिला प्रशासन के सहयोग से गोल्फ ग्राउंड में 14,000 वर्ग फीट में झारखंड के नक्शे के अंदर कोल डस्ट से निर्मित भगवान बिरसा मुंडा के साथ जयपाल सिंह मुंडा, तिलका मांझी, बिनोद बिहारी महतो, शिबू सोरेन और कार्तिक उरांव के मोजैक पोर्ट्रेट का फीता काटकर उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद उपायुक्त ने जिले वासियों को रणधीर वर्मा स्टेडियम पहुंचकर पोट्रेट को देखने और उसे बनाने वाले कलाकारों का उत्साह वर्धन करने की अपील की. साथ ही उन्होंने पोट्रेट निर्मित करने वाले सुमित गुंजन को मोमेंट को देकर सम्मानित किया.

    दो दिनों में 20 कलाकारों ने तैयार किया पोर्ट्रेट

    इस अवसर पर गुंजन ने बताया कि पिछले वर्ष दिसंबर में उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा का लगभग 40,000 रद्दी ईंटो से 11,200 वर्ग फीट का पोर्ट्रेट बनाया था. वहीं 30 जून 2023 को हजारीबाग में शहीद सिदो-कान्हू का 12,000 वर्ग फीट में पोर्ट्रेट बनाया था. उन्होंने बताया कि उनकी टीम में हजारीबाग, बोकारो, राजधनवार के लगभग 20 कलाकारों ने 13 नवंबर से लेकर 14 नवंबर की रात तक यह पहला कोल डस्ट मोजैक पोट्रेट बनाया है.

    ये अधिकारी रहें मौजूद

    इस मौके पर उपायुक्त वरुण रंजन, एसएसपी संजीव कुमार, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कमलाकांत गुप्ता, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एसडीओ उदय रजक, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, निदेशक एनईपी श्रीमती इंदु रानी, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक यातायात राजेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानू प्रतापन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, कार्यपालिका दंडाधिकारी प्रदीप कुमार, रविंद्र नाथ ठाकुर, अंशु कुमार पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें:धूमधाम से मनाया गया भाई दूज का त्यौहार, बहनों ने की भाई की लंबे उम्र की कामना

    148वीं जयंती आज की खबर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन करंट न्यूज कार्तिक उरांव गोल्फ ग्राउंड जयपाल सिंह मुंडा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड राज्य झारखंड राज्य स्थापना दिवस झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर तिलका मांझी धनबाद न्यूज हेडलाइन बिनोद बिहारी महतो भगवान बिरसा मुंडा भगवान बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार शिबू सोरेन सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्य स्थापना दिवस पर डीसी ने ‘कचरा उठाओ बैटरी युक्त वाहन’ को दिखाई हरी झंडी
    Next Article Jammu & Kashmir Accident : 300 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 36 लोगों की मौत, PM ने जताया दुख

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.