Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 9:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सुरंग में फंसे मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए झारखंड आपदा की एक तीन सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड
    झारखंड

    सुरंग में फंसे मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए झारखंड आपदा की एक तीन सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    उत्तरकाशी: उतराखंड के उत्तरकाशी में हुई दुर्घटना में फंसे मजदूरों की सकुशल वापसी के लिए झारखंड आपदा की एक तीन सदस्यीय टीम पहुंच गई है. जैप आईटी के सीईओ भुवनेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में गई टीम ने उत्तराखंड के अधिकारियों से संपर्क कर जानकारी ली. वहीं आज श्रमिकों के परिजनों से संपर्क किया गया तथा परिवार से श्रमिकों का सत्यापन किया गया. अब तक 9 श्रमिकों (2 गिरिडीह, 3 खूंटी, 3 राँची, 1 पश्चिमी सिंहभूम) के परिवारों से बातचीत कर पुष्टि हुई है. वहीं श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा त्वरित कार्यवाही हेतु राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को निर्देशित किया गया. राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की टीम ने उत्तराखंड आपदा प्रबंधन से मामले की जानकारी ली. उत्तराखंड आपदा प्रबंधन ने 40 श्रमिकों की सूची कंट्रोल रूम को साझा की जिसमे  झारखंड के कुल 15 श्रमिक सूची में शामिल हैं.

    मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष का 5 व्हाट्सएप फोन नंबर एवं 1 टोल फ्री नंबर जारी किया गया 

    भुवनेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी श्रमिक सुरक्षित हैं. अधिकारियों एवं परिजनों ने श्रमिकों से पाइप के जरिए बात भी की है और श्रमिकों ने अपने सुरक्षित होने की बात बताई है. प्रतिनिधियों ने गिरिडीह जिला के बिरनी प्रखंड गिरीडीह के विश्वजीत कुमार वर्मा व सुबोध कुमार वर्मा से बातचीत किया व सभी झारखण्ड के 15 श्रमिक सुरक्षित पाए गए हैं. सभी श्रमिकों को एयरलिफ्ट कर झारखण्ड वापस लाया जाएगा. रेस्क्यू का कार्य अभी भी चल रहा है. वहीं सुरंग में फंसे श्रमिकों को पाईप के माध्यम से खाना और ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है और श्रमिकों को कल तक पाइप के माध्यम से निकाल लिया जाएगा.  राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष सभी श्रमिकों के परिवार से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।उत्तरकाशी में फंसे मजदूरों की जानकारी के लिए  जेएलसी राजेश प्रसाद और प्रदीप रॉबर्ट लकड़ा से क्रमशः 9431344109 एवं 9431160414 पर संपर्क किया जा सकता है.

    ये भी पढ़ें:सिंहभूम चैम्बर का 16 नवंबर को दीवाली मिलन समारोह का आयोजन, कोलकाता का सूफी बैण्ड होगा मुख्य आकर्षण

    आज की खबर उतराखंड उत्तरकाशी उत्तराखंड आपदा प्रबंधन करंट न्यूज जैप आईटी के सीईओ जोहार लाइव झारखंड झारखंड आपदा झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन भुवनेश प्रताप सिंह मजदूर मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता सिटी न्यूज सुरंग स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिश्वत लेने संबंधित मामले में उपायुक्त ने दिया जांच व प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश
    Next Article झारखंड की धरती पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत

    Related Posts

    झारखंड

    रांची को मिली भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी…

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    रांची को मिली भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी…

    June 17, 2025

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025

    रामगढ़ डीसी ने 50 हजार लोगों को दिलाई फर्स्ट एड ट्रेनिंग

    June 17, 2025

    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसा गया घटिया खाना, फूड मैनेजर पर फूटा गुस्सा

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.