Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:38 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बीजेपी के 11 नेताओं को मिली स्वागत की जिम्मेवारी, रोड शो के दौरान अलग-अलग चौक से गुजरेंगे पीएम मोदी
    झारखंड

    बीजेपी के 11 नेताओं को मिली स्वागत की जिम्मेवारी, रोड शो के दौरान अलग-अलग चौक से गुजरेंगे पीएम मोदी

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : मंगलवार 14 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड पहुंच जाएंगे. बिरसा मुंडा एय़रपोर्ट पर उतरने के बाद वह रोड शो करेंगे. इसके लिए समय निर्धारित किया जा चुका है. वहीं अलग-अलग चौक-चौराहों पर पीएम के काफिले के स्वागत की जिम्मेवारी बीजेपी नेताओं को सौंपी गई है. राजभवन पहुंचने तक वे 10 चौक से होकर गुजरेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष  बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सरकारी दौरे पर रांची खूंटी और उलिहातू आ रहे है. लेकिन पार्टी के नेता का भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भी भव्य स्वागत हो इसके लिए भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन तक कुल 10 स्थानों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा.

    किस नेता को कहां की जिम्मेवारी

    • एयरपोर्ट से बाहर कर्पूरी ठाकुर चौक हिनू में हिनू, हिंदपीढ़ी, डोरंडा और नामकुम मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे. इस स्थल के प्रभारी प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा हैं.
    • बिरसा चौक के प्रभारी विधायक नवीन जायसवाल हैं जिनके साथ हटिया, धुर्वा, जगन्नाथपुर, मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे.
    • अरगोड़ा चौक पर सांसद संजय सेठ के साथ पंडरा और अरगोड़ा मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे.
    • भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर के साथ महिला मोर्चा की बहने स्वागत करेंगी.
    • हरमू चौक पर प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू के साथ हरमू मंडल और प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता स्वागत करेंगे.
    • सहजानंद चौक पर प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव एवं संदीप वर्मा के साथ चुटिया मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे.
    • किशोरगंज चौक पर विधायक सीपी सिंह के साथ किशोरगंज और पहाड़ी मंदिर के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे.
    • रातू रोड चौराहे पर सुखदेव नगर मंडल के कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय के साथ स्वागत करेंगे.
    • एलपीएन शाहदेव चौक पर विधायक समरी लाल के साथ गोंदा और कांके मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे.
    • मछलीघर के पास रणधीर वर्मा, तिराहा पर निवर्तमान उप महापौर संजीव विजयवर्गीय के साथ अपर बाजार, लालपुर, कोकर, लोअर बाजार और बरियातू मंडल के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे.

    राज्य के उत्सव में प्रधानमंत्री का आना राज्य का सौभाग्य

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दो दिवसीय झारखंड दौरे पर स्वागत से संबंधित तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई. जिसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा,बालमुकुंद सहाय,सांसद संजय सेठ,विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,समरी लाल सहित रांची महानगर एवम रांची ग्रामीण जिला में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,जिला पदाधिकारी,जिला एवम मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के अध्यक्ष,महामंत्री शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड के लिए 15नवंबर स्वर्णिम दिवस है. यह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन है, झारखंड का जन्मदिन है और  राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस है. उन्होंने कहा कि 15नवंबर को एक साथ कई त्योहार हैं. इस त्योहार को झारखंड वासियों और खासकर जनजाति भाई बहनों के साथ उत्सव मनाने प्रधानमंत्री जी आ रहे हैं. यह झारखंड वासियों केलिए सौभाग्य की बात है.

     

     

     

     

     

    14 नवंबर Birsa Munda Airport Bjp Chowk jharkhand Johar Live Leader Narendra modi November 14 Pm ranchi Responsibility Roadshow Tuesday Welcome चौक जिम्मेवारी जोहार लाइव झारखंड नरेंद्र मोदी नेता पीएम बिरसा मुंडा एय़रपोर्ट बीजेपी मंगलवार रांची रोड शो स्वागत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड दौरा, बीस सूत्री कमिटी ने उठाई केंद्र सरकार द्वारा दिये जाने वाले अनुदान की मांग
    Next Article स्वामी प्रसाद मौर्य की माता लक्ष्मी पर विवादित टिप्पणी, हिन्दू महासभा द्वारा राष्ट्र द्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग

    Related Posts

    झारखंड

    बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त, एक घायल

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल हुआ बरामद…

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त, एक घायल

    June 17, 2025

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल हुआ बरामद…

    June 17, 2025

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.