Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:44 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»JMM कार्यालय के बाहर नंग-धड़ंग प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में हैं पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक
    जोहार ब्रेकिंग

    JMM कार्यालय के बाहर नंग-धड़ंग प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में हैं पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2023Updated:November 7, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड के विभिन्न जिलों से राजधानी रांची आये पंचायत सचिवालय स्वयंसेकों का नंग-धड़ंग प्रदर्शन शुरू हो गया है. पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ झारखंड की ओर से आहूत यह प्रदर्शन सरकार के आश्वासनों से ऊबकर किया जा रहा है. रांची के हरमू मैदान से लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय तक नंग-धड़ंग प्रदर्शन कर रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी जेएमएम कार्यालय के बाहर डटे हुए हैं.

    प्रदर्शन कर रहे सभी पंचायत स्वयंसेवकों का कहना है कि चुनाव से पहले जेएमएम ने कई वादे किए थे, लेकिन इतने सालों में केवल आश्वासन ही दिया. पंचायत स्वयंसेवकों को केवल ठगने का काम किया गया है.

    क्या है मांगें

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संघ के 10 सदस्यों की वार्ता करायी जाए.
    पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों का समायोजन किया जाए.
    पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों को स्थायी किया जाए.
    पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नाम बदल कर पंचायत सहायक किया जाए.
    पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों को मानदेय दिया जाए.

    प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का किया गया प्रयास

    प्रदर्शन को लेकर संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय के पास अपनी मांगों को लागू कराने के लिए नंग–धड़ंग प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का प्रयास किया जा रहा है. वहीं अन्य प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब दीवाली भी राजभवन के सामने ही प्रदर्शन करते हुए बिताना होगा.

    वार्ता के दौरान स्वयंसेवकों ने दिया अल्टीमेटम, कहा-मांगों पर विचार नहीं हुआ तो 15 नवंबर को भी नंग-धड़ंग प्रदर्शन करेंगे

    प्रदर्शन के करीब डेढ़ घंटे बाद पंचायत स्वयंसेवकों का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के साथ वार्ता हुई. इस वार्ता में विनोद पांडे ने पंचायत स्वयंसेवकों को पूर्व की भांति प्रोत्साहन राशि पर ही कार्य करने को कहा. इस पर स्वयंसेवकों ने विरोध जताया और उचित मानदेय लागू करने का आग्रह किया. संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने राज्य सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि आगामी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर मोरहाबादी मैदान में हजारों की संख्या में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक नंग-धड़ंग प्रदर्शन करेंगे.

    उन्होंने कहा कि यदि सरकार हम लोगों की मांगों को पूरा करती है तो फिर से इसी सरकार को बहुमत के साथ सत्ता में लाना है। बता दें कि पिछले 4 अक्टूबर को पंचायत स्वयंसेवकों द्वारा प्रोजेक्ट भवन का घेराव कार्यक्रम किया गया था. इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम के साथ संघ के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता भी हुई थी. उस वार्ता में मंत्री आलमगीर आलम ने पंचायत स्वयंसेवकों को आश्वासन दिया था कि दुर्गा पूजा के बाद आप लोगों की मांगों को पूरा किया जाएगा.

     

    इसे भी पढ़ें : झारखंड के नगर निकायों में मनेगी जल दिवाली

    Demonstration Update in Ranchi. Johar Live Naked demonstration of Panchayat Secretariat Swayamsevak Sangh in Ranchi Ranchi Demonstration Update Ranchi Latest News ranchi news Ranchi Update News जोहार लाइव रांची अपडेट न्यूज रांची न्यूज रांची प्रदर्शन अपडेट रांची में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ का नंग-धड़ंग प्रदर्शन रांची में प्रदर्शन अपडेट रांची लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपोटका में रोजगार मेले का आयोजन, 2 हजार रिक्त पदों के लिए लगा कैम्प
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 22 नवंबर को पाकुड़ दौरा, जेएमएम ने की विशेष तैयारी

    Related Posts

    झारखंड

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.