Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Jun, 2025 ♦ 1:54 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड में वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्मों में अक्षय-आयुष्मान ने बॉक्स ऑफिस पर मचायी धूम
    मनोरंजन

    बॉलीवुड में वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्मों में अक्षय-आयुष्मान ने बॉक्स ऑफिस पर मचायी धूम

    Team JoharBy Team JoharDecember 25, 2019No Comments9 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । बॉलीवुड में वर्ष 2019 में प्रदर्शित फिल्मों में खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना का जलवा दर्शकों के सिर चढ़कर बोला और उनकी फिल्मों ने सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित किये।

    वर्ष 2019 में अक्षय की फिल्म ‘केसरी’ ,‘मिशन मंगल’ और ‘हाउसफुल 4’ जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी और तीनों ही फिल्म 200 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल रही थी। अक्षय के साथ ही आयुष्मान खुराना की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी। इस वर्ष आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल’ ,‘आर्टिकल 15’ और ‘बाला’ प्रदर्शित हुयी और सभी फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिला। बड़े बजट में बनी फिल्मों में ‘वॉर’ ,‘भारत’ ,‘गली बॉय’ ,‘टोटल धमाल’, ‘दे दे प्यार दे’ ,‘कबीर सिंह’,‘सुपर 30,’‘बाटला हाउस’, ‘साहो’ जैसी फिल्में भी सफल रही।

    इन सबके साथ ही वर्ष 2019 में लीक से हटकर और कम बजट में बनी कई फिल्मों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इन फिल्मों में ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ ,‘बदला’ ,‘लुका छिपी’,‘छिछोरे’,‘पति पत्नी और वो’ ,और ‘मर्दानी 2’ जैसी कई फिल्में शामिल है। ‘ठाकरे’,‘रोमियो अकबर वाल्टर’ , ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’, ‘जजमेंटल है क्या’ , ‘मरजांवा’ और ‘कमांडो 3’ जैसी फिल्में औसत कारोबार करने में सफल रही।

    इस वर्ष में जहां कई फिल्मों ने सफलता के झंडे गाड़े वहीं फ्लॉप फिल्मों की भी कमी नहीं रही। बड़े बजट और बड़े सितारों वाली कई फिल्में एक-एक कर बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम होती गयीं जिनकी सूची काफी लंबी है। इन फिल्मों में ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’,‘सोन चिरैया’,‘कलंक’, ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’, ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ ,‘जबरिया जोड़ी’ ,‘पल पल दिल के पास’, ‘द स्काई इज पिंक’, ‘मेड इन चाइना’ ,‘पागलपंती’, ‘पानीपत’ और ‘द बॉडी’ शामिल हैं।

    वर्ष 2019 की शुरूआत 11 जनवरी को प्रदर्शित फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से हुयी। यह फिल्म महज 25 करोड़ के बजट में बनी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभायी है। यह फिल्म उरी में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक्स करने की कहानी पर आधारित है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार 244 करोड़ की कमाई की है। ग्यारह जनवरी को ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ भी प्रदर्शित हुयी। यह फिल्म मनमोहन सिंह को लेकर लिखी गई संजय बारू की किताब पर आधारित है। द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर को विजय रत्नाकर गुट्टे ने निर्देशित किया है। फिल्म में अनुपम खेर ने ,मनमोहन सिंह का किरदार निभाया।फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई करने में सफल रही।

    शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे के जीवन पर बनी फिल्म ठाकरे 25 जनवरी को प्रदर्शित हुयी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बाला साहब ठाकरे का किरदार निभाया है। फिल्म में उनके साथ अमृता राव की भी अहम भूमिका है।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ की औसत कमाई की। 25 जनवरी को इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी’ प्रदर्शित हुयी।झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बनी इस फिल्म में कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका निभायी है। कंगना ने मुख्य भूमिका निभाने के अलावा निर्देशन का भी काम किया है। फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन करती नजर आयी। फिल्म ने 95 करोड़ की कमाई की।

    01 फरवरी को शैली चोपड़ा धर निर्देशित एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा प्रदर्शित हुयी।एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में सोनम कपूर और अनिल कपूर पहली बार साथ नजर आये।फिल्म में जूही चावला और राजकुमार राव की भी अहम भूमिकायें है। फिल्म की कहानी समलैंगिक संबंध पर आधारित है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से नकार दी गयी। 14 फरवरी को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म ‘गली बॉय’ प्रदर्शित हुयी।जोया अख्तर के निर्देशित इस फिल्म की कहानी मुंबई की सड़कों के रैपर्स की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर रैपर की भूमिका में नजर आये। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार 140 करोड़ की कमाई की।

    22 फरवरी को इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी धमाल की तीसरी कड़ी ‘टोटल धमाल’ प्रदर्शित हुयी। ‘टोटल धमाल’ में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, रितेश देशमुख,अरशद वारसी,बोमन ईरानी, जॉनी लीवर और संजय मिश्रा की मुख्य भूमिका है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार 154 करोड़ का कारोबार किया है। सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘सोन चिरैया’ 01 मार्च को प्रदर्शित हुयी।फिल्म चंबल के बीहड़ों पर आधारित है। अभिषेक चौबे निर्देशित यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नही उतरी और बॉक्स ऑफिस पर नकार दी गयी। एक मार्च को ही कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की जोड़ी वाली फिल्म लुकाछिपी प्रदर्शित हुयी जिसने टिकट खिड़की पर 94 करोड़ की शानदार कमाई की है।

     आठ मार्च को सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बदला’ प्रदर्शित हुयी।फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की मुख्य भूमिका है। मर्डर मिस्ट्री पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का डंका बजाया और शानदार 88 करोड़ की कमाई की। इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार ‘केसरी’ 22 मार्च को रिलीज हुयी।केसरी वर्ष 1897 के सारागढ़ी युद्ध पर आधारित पीरियड फिल्म है। यह फिल्म वर्ष 1897 में ब्रिटिश भारतीय सेना की एक छोटी-सी टुकड़ी और अफगानी सेना के बीच हुई थी। इस लड़ाई में ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख जवानों ने 10 हजार की तादाद वाली अफगानी सेना का मुकाबला किया था। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म केसरी में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 153 करोड़ का कारोबार किया।

    सलमान खान के प्रोडक्शन तले बनी फिल्म ‘नोटबुक’ 29 मार्च को प्रदर्शित हुयी।इस फिल्म के जरिये सलमान ने अपने दोस्त मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन और जहीर इकबाल को लांच किया। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित एक लव स्टोरी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नही रही। पांच अप्रैल को जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका वाली फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर प्रदर्शित हुयी।फिल्म की कहानी 1970 के दशक की है। रॉबी ग्रेवाल निर्देशित इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा मौनी राय, सिकंदर खेर और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में नजर आयें। फिल्म ने 40 करोड़ की औसत कमाई की।

    उन्नीस अप्रैल को करण जौहर निर्मित मल्टीस्टारर फिल्म ‘कलंक’ रिलीज हुयी। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी ‘कलंक’ में वरुण धवन, आलिया भट्ट माधुरी दीक्षित नेने, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आये।फिल्म के जरिये संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी अरसे बाद साथ नजर आयी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित कामयाबी हासिल नही कर सकी। फिल्म ने 81 करोड़ की कमाई की है। करण जौहर निर्मित ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ 10 मई को प्रदर्शित हुयी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म वर्ष 2012 में प्रदर्शित स्टूडेंट ऑफ द इयर की सीक्वल है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नही हुयी।फिल्म ने 70 करोड़ की कमाई की है। आकिब अली के निर्देशन में बनी फिल्म दे दे प्यार दे 17 मई को प्रदर्शित हुयी।फिल्म में अजय देवगन, तब्बू , रकुल प्रीत सिंह और जिमी शेरगिल की मुख्य भूमिका है। फिल्म ने 102 करोड़ की शानदार कमाई की है।

    राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड 24 मई को प्रदर्शित हुयी।फिल्म में अर्जुन कपूर खुफिया अधिकारी की भूमिका में नजर आये। यह फिल्म एक गुप्त मिशन के दौरान एक आतंकवादी को ढूंढने और फिर उसे गिरफ्तार करने पर आधारित है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 11.50 करोड़ की कमाई कर सकी।अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार ‘भारत’ ईद के अवसर पर पांच जून को रिलीज हुयी।भारत में सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पटानी और तब्बू की मुख्य भूमिका है। भारत कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का रीमेक है। फिल्म की कहानी 1947 भारत-पाकिस्तान बंटवारे से जुड़ी हुई है। भारत, 1947 से लेकर 60 साल तक की कहानी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 209 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

    शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी वाली फिल्म ‘कबीर सिंह’ 21 जून को प्रदर्शित हुयी।यह फिल्म तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रीमेक है। ‘कबीर सिंह’ का निर्देशन संदीप वांगा ने किया है, जिन्होंने मूल संस्करण का भी निर्देशन किया है।फिल्म में शाहिद कपूर के परफॉर्मेंस की जबरदस्त प्रशंसा हुयी। कबीर सिंह की कहानी एक ऐसे मेडिकल स्टूडेंट की लव स्टोरी है, जो पढ़ाई में जीनियस है लेकिन नंबर एक का गुस्सैल है। इस गुस्से की वजह से उसकी ज़िंदगी में कुछ अच्छा होता है तो काफ़ी कुछ ख़राब भी होता है। फ़िल्म को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली ।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 278 करोड़ की शानदार कमाई की है।

    आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 , 28 जून को प्रदर्शित हुयी आर्टिकल 15 का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है।आयुष्मान खुराना ने फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है।सच्ची घटनाओं पर आधारित आर्टिकल 15 ने बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ की शानदार कमाई की। विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म सुपर-30 ,12 जुलाई को प्रदर्शित हुयी।यह फिल्म गणितज्ञ और सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। सुपर-30 एक प्रसिद्ध संस्थान है, जिसे आनंद कुमार खुद चलाते हैं, जिसमें गरीब बच्चों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-जेईई जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है। फिल्म में ऋतिक ने आनंद कुमार की भूमिका निभायी है।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 146 करोड़ से अधिक का कारोबार किया।

    कंगना रनौत और राजकुमार राव की जोड़ी वाली फिल्म जजमेंटल है क्या 26 जुलाई को प्रदर्शित हुयी। फिल्म ने 38 करोड़ का औसत व्यापार किया। परि‍णीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी वाली फिल्म जबरिया जोड़ी 09 अगस्त को प्रदर्शित हुयी। ‘जबरिया जोड़ी’. बिहार में दूल्हा किडनैपिंग की घटनाओं पर आधारित फिल्म थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकी।

    पंद्रह अगस्त को जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘बाटला हाउस प्रदर्शित हुयी। यह फिल्म वर्ष 2008 में बाटला हाउस में हुए एनकाउंटर पर आधारित है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 97 करोड़ का शानदार कारोबार किया है। इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुयी। फिल्म में भारत के मंगल ग्रह पर पहुंचने का सफर दिखाया गया है कि कैसे इसरो के वैज्ञानिक इस मिशन को सफल बनाते हैं। अक्षय के साथ इस फिल्म में विद्या बालन, तापसी पन्नू , कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन और शर्मन जोशी अहम भूमिका निभाते नजर आए। मिशन मंगल ने टिकट खिड़की पर 200 करोड़ की जबदस्त कमाई की है।

    बाहुबली फेम प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' 30 अगस्त को प्रदर्शित हुयी। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की गयी। फिल्म ने 149 करोड़ की शानदार कमाई की। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म छिछोरे 06 सितंबर को प्रदर्शित हुयी। फिल्म छिछोरे इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टूडेंट्स की कहानी पर आधारित थी। सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली इस फिल्म ने 150 करोड़ की शानदार कमाई की।
    #Entertainment news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3’ में मुकाबला सॉन्ग के लिए वरुण धवन ने की थी रिक्वेस्ट
    Next Article गृहमंत्रालय का फैसला : जम्मू-कश्मीर से हटाई जाएंगी सशस्त्र बलों की 72 कंपनियां

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    शिखर धवन बने दुर्योधन, तो युजवेंद्र चहल बने शकुनि मामा, ‘महाभारत’ के रिक्रिएट सीन का मजेदार VIDEO VIRAL

    June 20, 2025
    मनोरंजन

    13 साल बाद 25 जुलाई को रिलीज होगी ‘सन ऑफ सरदार 2’

    June 19, 2025
    मनोरंजन

    सुशांत सिंह राजपूत की 5वीं पुण्यतिथि पर बहन श्वेता ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

    June 14, 2025
    Latest Posts

    पिंड्राजोरा में योग दिवस पर कार्यक्रम, बच्चों में दिखा उत्साह

    June 21, 2025

    नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की तीन गुना बढ़ोतरी

    June 21, 2025

    कब मनाया जायेगा मुहर्रम, जानें इसका महत्व और इतिहास

    June 21, 2025

    पंचायती राज विभाग ने शुरू की सोलर लाइट्स की गुणवत्ता पर व्यापक जांच

    June 21, 2025

    मुफ्त योगा मैट के लिए पाटलीपुत्र में मची लूट

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.