Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 7:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मराठा आंदोलन के बीच सीएम शिंदे ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, विधानसभा का विशेष सत्र भी संभव
    ट्रेंडिंग

    मराठा आंदोलन के बीच सीएम शिंदे ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, विधानसभा का विशेष सत्र भी संभव

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2023Updated:November 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर मचे बवाल के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज 01 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. इस दौरान सरकार आम सहमति के लिए सभी दलों से चर्चा करेगी और आगे संभावित समाधान का काम करेगी. इस बैठक के दौरान महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर भी चर्चा संभव है. बता दें कि मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बीते सोमवार को जहां महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में कुछ राजनेताओं के घरों व कार्यालयों को आग के हवाले कर दिया था. इसके बाद पुलिस ने मंत्रालय, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के आवासों पर सुरक्षा बढ़ा दी है. अधिकारियों ने कहा कि अन्य राजनेताओं के साथ-साथ यहां और राज्य में अन्य जगहों पर राजनीतिक दलों के कार्यालय भी बंद हैं.

    इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति ने सेना के मेजर को सेवा से किया बर्खास्त, निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के उल्लंघन का है मामला

    सर्वदलीय बैठक में इन्हें भी बुलाया

    इस सर्वदलीय बैठक में मुख्य रूप से शरद पवार गुट की एनसीपी : शरद पवार, जयंत पाटिल, राजेश टोपे, कांग्रेस : अशोक चव्हाण, नाना पटोले, बालासाहेब थोराट, विजय वडेट्टीवार, शिवसेना (यूबीटी) : अंबादास दानवे, वंचित बहुजन अघाड़ी : प्रकाश अम्बेडकर को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

    इसे भी पढ़ें : साइबर अपराध पर रोकथाम को लेकर बनेगी नई रणनीति, 5 राज्य के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक

    मराठा आंदोलन में अब तक क्या हुआ

    बता दें कि मराठा आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को तीन विधायकों- एनसीपी के दो और भाजपा के एक के घरों या कार्यालयों में आग लगा दी थी और तोड़फोड़ की थी. साथ ही एक नगर परिषद भवन को भी निशाना बनाया गया था. राज्य में सबसे ज्यादा हिंसक घटनाएं और आगजनी बीड जिले में हुईं. लोगों के एक समूह ने सोमवार रात जालना के घनसावंगी में एक पंचायत समिति कार्यालय में भी आग लगा दी. मराठा आरक्षण समर्थक प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को पुणे शहर में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग को भी प्रभावित किया और आरक्षण की मांग पर दबाव डालने के लिए टायर भी जलाये गए.

    Chief Minister Eknath Shinde Chief Minister Eknath Shinde called all-party meeting Johar Live Maratha Movement Maratha Reservation Movement 2023 National news Violence in Maharashtra जोहार लाइव नेशनल न्यूज मराठा आंदोलन मराठा आरक्षण आंदोलन 2023 महाराष्ट्र में हिंसा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आया बयान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 01 November 2023 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज नवंबर का पहला दिन, यहां जानें
    Next Article कार को बचाने में पलटा बेकाबू 16 चक्का ट्रक, चालक-उपचालक दोनों घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की पहुंचीं दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल

    August 2, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल, मिनिस्टर रामदास सोरेन का जाना हाल…

    August 2, 2025

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.