Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:25 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»सफायर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव संमन्न, बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया मंचन
    झारखंड

    सफायर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव संमन्न, बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का किया मंचन

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । सफायर इंटरनेशनल स्कूल रांची में शनिवार को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत कृष्ण और योगी की थीम पर संगीत एवं नृत्य नाटिका का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल रमेश हलगली थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में देल्ही वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य संजय चुगाई, डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी के प्राचार्य टी पी झा और भारतीय नौसेना के पूर्व कोमोडोर अमलेंदु श्रीवास्तव उपस्थित थे।

    विद्यालय के प्राचार्य अमित सिंह एवं उप प्राचार्य मोनिका पूरी ने इन सभी अतिथियों का स्वागत किया। भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित इस कार्यक्रम में सफायर के विद्यार्थियों ने कृष्ण जन्म, माखनचोर, उनकी रासलीला से लेकर गीता के उपदेशक के रूप में श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का सराहनीय मंचन किया । कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य द्वारा विद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य ने अपने भाषण में उन कार्यक्रमों का भी उल्लेख किया जो आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी हैं।

    मुख्य अतिथि ने विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदत्त सुविधाओं तथा इसकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उनके चिन्हित लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कतिपय टिप्स भी दिए। चेयरमैन रोहित साहू ने अभिभावकों के सहयोग एवं विद्यालय के प्रति उनके भरोसे की सराहना की। मौके पर विद्यालय की को- चेयर पर्सन मोहिता साहू भी उपस्थित थीं। अभिभावकों ने सामने आकर संपूर्ण कार्यक्रम की आकर्षक प्रस्तुति के लिए विद्यार्थियों की तारीफ की है।

    #Jharkhand News #Online news Education news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article…अब प्याज के बाद खाद्य पदार्थों पर भी महंगाई की मार, रोजमर्रा की चीजों की कीमतों में होगा इजाफा
    Next Article रांची : झारखंड बादशाह गिरोह ने पोस्टर लगाकर प्रॉपर्टी डीलरों से मांगी रंगदारी

    Related Posts

    झारखंड

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.