Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अब अमेरिका ने सीरिया पर किया एयर स्ट्राइक, कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त
    ट्रेंडिंग

    अब अमेरिका ने सीरिया पर किया एयर स्ट्राइक, कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    न्यूयॉर्क : एक ओर जहां इजरायल-हमास युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, दूसरी ओर आतंकवाद के खिलाफ अब अमेरिका ने भी जंग छेड़ दी है. अब अमेरिका ने सीरिया पर एयर स्ट्राइक कर दिया है. अमेरिकी सैन्य विमानों की ओर से पूर्वी सीरिया में ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों पर जोरदार हमले किए गए हैं. इसमें कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त होने के दावे किए जा रहे हैं. बता दें कि इन आतंकी समूहों ने हाल ही में इराक व सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर एक दर्जन से अधिक रॉकेट और ड्रोन हमले किए थे. पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक, उन हमलों में 20 से अधिक अमेरिकी सैनिक घायल हुए थे. सीरिया पर यह एयर स्ट्राइक उन्हीं हमलों का जवाब है.

    इसे भी पढ़ें : भारत के 8 पूर्व नेवी अफसरों को कतर में मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय का आया बयान, जानें क्या कहा

    एयर स्ट्राइक के बाद अमेरिका ने कही यह बड़ी बात

    रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के निर्देश पर अमेरिकी सैन्य बलों ने पूर्वी सीरिया में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्स (आईआरजीसी) और उससे जुड़े समूहों के ठिकानों पर हमले किए हैं. यह 17 अक्टूबर से शुरू हुए ईरानी समर्थित मिलिशिया समूहों द्वारा इराक व सीरिया में अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ चल रहे हमलों का जवाब है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के लिए अमेरिकी सैनिकों की सुरक्षा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं है. उन्होंने आज की कार्रवाई से यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा. अपने सैनिकों और अपने हितों की रक्षा करेगा.

    इसे भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग, मुंहतोड़ जवाब दे रही भारतीय सेना, मोर्टार हमले में जवान घायल

    आखिर अमेरिका ने क्यों किया एयर स्ट्राइक

    इराक और सीरिया में अमेरिकी ठिकानों पर हाल में हुए हमलों में लगभग 24 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए थे. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (टकॉम) के प्रवक्ता ने एक बयान में यह जानकारी दी थी. प्रवक्ता ने कहा था कि अमेरिका और गठबंधन बलों के खिलाफ लॉन्च किए गए कई एकतरफा हमले वाले ड्रोन सीरिया के अल-तनफ गैरीसन में नष्ट हो गए. 20 कर्मियों को मामूली चोटें आईं. इराक में अल-असद हवाईअड्डे पर अमेरिकी और गठबंधन बलों के खिलाफ दो अलग- अलग हमलों में अन्य चार अमेरिकी सैनिकों को भी मामूली चोटें आईं. प्रवक्ता ने कहा, हवाईअड्डे पर कई हमलावर ड्रोनों को मार गिराया गया, लेकिन एक ड्रोन ने अंदर छोटे विमानों के साथ एक हैंगर को नष्ट कर दिया. पेंटागन के अनुसार, इराक में लगभग 2,500 अमेरिकी सैनिक और सीरिया में 900 अन्य सैनिक हैं.

    इसे भी पढ़ें : IIM RANCHI : कंपनियों के रूझान तो बढ़े ही, स्टूडेंट्स के पैकेज में भी इजाफा

    America's air strike in response to terrorist attack America's air strike on Syria Israel Gaza war Johar Live many terrorist hideouts destroyed war against terrorism अमेरिका का सीरिया पर एयर स्ट्राइक आतंकवाद के खिलाफ जंग आतंकी हमले के जवाब में अमेरिका का एयर स्ट्राइक इजरायल गाजा युद्ध कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त जोहार लाइव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIIM RANCHI : कंपनियों के रूझान तो बढ़े ही, स्टूडेंट्स के पैकेज में भी इजाफा
    Next Article पहले सरकार हैंग कर जाती थी, 2014 में लोगों ने फोन ही बदल दिया : मोदी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना अनुमति सुप्रीम कोर्ट के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर लगाने से रोक

    July 25, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.