Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी गैंगरेप के फरार आरोपियों की चल- अचल संपत्ति होगी जब्त, ग्रामीणों को पीड़ित मान पत्थलगड़ी नेताओं पर कठोर कार्रवाई
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी गैंगरेप के फरार आरोपियों की चल- अचल संपत्ति होगी जब्त, ग्रामीणों को पीड़ित मान पत्थलगड़ी नेताओं पर कठोर कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2018No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटी में नुक्कड़ टीम की महिलाओं के साथ गैंगरेप के फरार आरोपियों की चल- अचल संपत्ति जब्त होगी। एडीजी ऑपरेशन आरके मल्लिक ने बताया कि गैंगरेप के आरोपी बाजी समद, नोएल सांडी पूर्ति समेत तीनों आरोपियों का कुर्की वारंट लिया जा रहा। सरेंडर नहीं होने पर तीनों आरोपियों की चल- अचल संपत्ति जब्त करायी जाएगी। एडीजी ने बताया कि तीनों आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी, इसके लिए खूंटी पुलिस प्रयासरत है। वहीं खूंटी में विवादित पत्थलगड़ी से निपटने के लिए भी संवाद कायम करने की कोशिश पुलिस मुख्यालय कर रही। एडीजी ने बताया कि खूंटी में पत्थलगड़ी से प्रभावित ग्रामीणों को पुलिस पीड़ित मानकर कार्रवाई कर रही है।
    शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ होगी कार्रवाई
    एडीजी आरके मल्लिलक ने कहा कि विवादित पत्थलगड़ी कराने वाले शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ न्यायिक कार्रवाई की जाएगी। एडीजी ने बताया कि गृह सचिव, एडीजी स्पेशल ब्रांच समेत अन्य अधिकारियों ने खूंटी का दौरा किया था, वहां इस संबंध में रणनीति तैयार की गई है। एडीजी ने कहा कि युसूफ पूर्ति के यहां से मिले बैंक ऑफ ग्रामसभा के कागजों की पड़ताल खूंटी पुलिस कर रही है। जिन लोगों ने बैंक में पैसे जमा करने के लिए युसूफ पूर्ति को दिए पुलिस उन्हें पीड़ित मान रही है।

     

    खूंटी से अड़की के रास्ते में विवादित पत्थलगड़ी का तोरण द्वार (फाइल फोटो)

    20 गांव के लोगों के साथ हो रहा संवाद
    खूंटी पुलिस ने 20 गांव का चयन किया गया। इन में से कुछ गांव में पूर्व में पत्थलगड़ी हो चुकी है। लेकिन ग्रामीण अब पत्थलगड़ी के खिलाफ खड़े हो रहे हैं, उन गांव के लोगों ने पत्थलगड़ी करा रहे नेताओं का विरोध भी शुरू कर दिया है। एडीजी आरके मल्लिक ने बताया कि भीड़ के कारण कई लोगों ने पत्थलगड़ी को मौन सहमति दी थी, लेकिन अब इसके खिलाफ लोग बोलने लगे हैं। फाइन लगने के डर से भी लोग पत्थलगड़ी का समर्थन कर रहे थे।
    खूंटी में थाना- ओपी को किया जाएगा सशक्त
    खूंटी में विधि व्यवस्था से निपटने के लिए नए सृजित थानों में बलों की पर्याप्त मात्रा में तैनाती होगी। एडीजी आरके मल्लिक ने बताया कि 388 दारोगा व 6000 आरक्षियों का प्रशिक्षण जुलाई महीनें के अंत तक खत्म हो जाएगा। इन पुलिसकर्मियों में से बड़ी संख्या में खूंटी में तैनाती होगी, ताकि विधि व्यवस्था संबंधी समस्या से निपटने में दिक्कत न हो।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के सीएम- गवर्नर अब बुलेटप्रूफ बीएमडब्ल्यू की करेंगे सवारी
    Next Article भूमि अधिग्रहण बिल पर विपक्ष के बंद को बताया गया असंवैधानिक, नुकसान हुआ तो राजनीतिक दलों को भरना होगा हर्जाना

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC मामले में CBI जांच से कम कुछ भी मंजूर नहीं – बाबूलाल मरांडी

    August 18, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026

    14 परीक्षाएं रद्द होने के बाद देवेंद्र महतो बोले, ‘पहली लड़ाई जीते, अब परीक्षा व्यवस्था बदलने तक संघर्ष जारी रहेगा’

    August 18, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन की पहली जीत के बाद देवेंद्र महतो बोले- ‘लड़ाई अभी खत्म नहीं, अब पेपर लीक पर सरकार से चाहिए गारंटी’

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.