Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के सीएम- गवर्नर अब बुलेटप्रूफ बीएमडब्ल्यू की करेंगे सवारी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के सीएम- गवर्नर अब बुलेटप्रूफ बीएमडब्ल्यू की करेंगे सवारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 3, 2018Updated:July 3, 2018No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और सीएम रघुवर दास के काफिले की सुरक्षा बढ़ेगी। गवर्नर और सीएम के काफिले में उनके लिए बुलेट प्रूफ कारों की खरीद होगी। एसपीजी की गाइडलाइंस के मुताबिक, एसपी सुरक्षा ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर पुलिस मुख्यालय को भेजा है। प्रस्ताव के मुताबिक, सीएम व गर्वनर के लिए कुल छह एसयूवी बीएमडब्लू या रेंज रोवर गाड़ियों की खरीद होगी। इसमें से सीएम व गर्वनर के लिए दो- दो गाड़ियां रांची में जाएंगी, जबकि दोनों के लिए एक- एक गाड़ियां दिल्ली में रखी होंगी। दिल्ली दौरे में होने पर वहां रखी बुलेट प्रूफ गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाएगा। राज्य में मुख्यमंत्री समेत कई नेता माओवादियों के निशाने पर हैं। इसी के मद्देनजर बुलेट प्रूफ गाड़ियों की खरीद होगी।
    वर्तमान में सीएम- गर्वनर के पास नहीं है बुलेट प्रूफ गाड़ी
    झारखंड में सीएम या गर्वनर के पास वर्तमान में बुलेट प्रूफ वाहन का इस्तेमाल नहीं किया जाता। सीएम के काफिले के लिए तीन साल पहले दो पजेरो गाड़ियों की खरीद हुई थी। एक पजेरो को बुलेट प्रूफ बनवाया गया था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण उस बुलेट प्रूफ पजेरो का इस्तेमाल नहीं हो पाया। गवर्नर द्रौपदी मुर्मू के काफिले में फिलहाल बीएमडब्लू एक्स 1 जबकि सीएम रघुवर दास के काफिले में टोयटो कोरोला और इंडिवर गाड़िया हैं। हालांकि ये दोनों गाड़ियां भी बुलेट प्रूफ नहीं हैं। सूत्रों के मुताबिक, सीएम व गर्वनर कई बार कार्यक्रम के सिलसिले में कार से ही उग्रवाद प्रभावित जिलों में भी जाते हैं। जहां खतरा अधिक होता है। सूत्रों के मुताबिक, सीएम के काफिले के लिए तीन साल पूर्व 25- 25 लाख में पजेरो गाड़ी की खरीद हुई थी। पेजेरो को बाहर की कंपनी से बुलेट प्रूफ के तौर पर तैयार किया गया था। लेकिन बुलेट प्रूफ बनने के बाद गाड़ी का वजन काफी बढ़ गया था, तकनीकी तौर पर गाड़ी का इस्तेमाल करना ठीक नहीं था।
    यूपी के सीएम के काफिले में मर्सडीज
    झारखंड में सीएम जहां अबतक बुलेट प्रूफ कार का इस्तेमाल नहीं कर रहे, वहीं पड़ोस के राज्यों में सीएम के काफिले में बुलेट प्रूफ कार हैं। यूपी के सीएम आदित्यनाथ मर्सडीज एम गार्ड गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं। यह गाड़ी बुलेट प्रूफ है, गाड़ी का बाजार मुल्य 3 करोड़ के करीब है। वहीं बिहार के सीएम नीतिश कुमार एंबेसडर व सफारी कार का इस्तेमाल करते हैं। ये दोनों कार भी बुलेट प्रूफ हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी बुलेट प्रूफ एंबेसडर कार का इस्तेमाल करती हैं।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाकपा माओवादी संगठन के फ्रंटल आर्गेनाईजेशन पर लगेगा प्रतिबंध
    Next Article खूंटी गैंगरेप के फरार आरोपियों की चल- अचल संपत्ति होगी जब्त, ग्रामीणों को पीड़ित मान पत्थलगड़ी नेताओं पर कठोर कार्रवाई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.