Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»जब तक जिन्दा हैं बीजेपी से दोस्ती खत्म नहीं होगी : नीतीश
    ट्रेंडिंग

    जब तक जिन्दा हैं बीजेपी से दोस्ती खत्म नहीं होगी : नीतीश

    Team JoharBy Team JoharOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मोतिहारी : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद राजनीतिक गहमा-गहमा बढ़ गई है. वहीं, विभिन्न दलों में नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर अंदर ही अंदर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. दरअसल, सीएम नीतीश कुमार महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल थे. इस दौरान अपने भाषण में उन्होंने कहा कि बीजेपी से उनकी दोस्ती तब तक ख़त्म नहीं होगी जब तक वह जिंदा हैं. अलग हैं तो क्या हुआ, लेकिन दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी. अब नीतीश कुमार ने खुले मंच से यह बात कह दी तो हॉल में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां भी बजाई. इतना ही नहीं, नीतीश कुमार ने तत्कालीन मनमोहन सरकार की आलोचना भी कर डाली. समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि थीं. वहीं, सीएम नीतीश कुमार के साथ भाजपा नेता व मोतिहारी सांसद राधा मोहन सिंह समेत कई नेता भी मौजूद थे.

    जानें नीतीश कुमार ने क्या कहा

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीक्षांत समारोह में शामिल छात्र-छात्राओं और अन्य अतिथियों को संबोधित किया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा- जितने लोग हमारे हैं, सब साथी हैं, छोड़िए ना हम अलग है, आप अगल है तो इससे क्या हुआ, लेकिन हमारा दोस्तिया थोड़े खत्म होगा. जबतक हम जीवित रहेंगे आप लोगों के साथ ही हमारा संबंध रहेगा. चिंता मत करिए. आपके साथ इतना दिन हम रहे हैं और आगे भी हमारा संबंध बना रहेगा, यह कहते हुए नीतीश कुमार हंसने लगे और दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों ने जमकर ताली बजाई. नीतीश कुमार ने कहा कि आप सभी हमारे मित्र हैं, सहयोगी हैं, साथी हैं. सब लोग मिलकर साथ बैठकर तेजी से काम सब करवा दीजिए तो बहुत अच्छा रहेगा तो मुझे बहुत खुशी होगी.

    Bihar CM Nitish Kumar. Bihar Politics Updates Chief Minister of Bihar Johar Live Nitish kumar Politics Updates जोहार लाइव नीतीश कुमार बिहार की राजनीति अपडेट बिहार के मुख्यमंत्री बिहार के सीएम नीतीश कुमार राजनीति अपडेट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में घायल ने गंवा दी जान, क्योंकि पीसीआर वैन कर रही थी एंबुलेंस का इंतजार!
    Next Article विधायक सीपी सिंह से मिले नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, लिया आशीर्वाद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.