Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 Oct, 2025 ♦ 8:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बसंत सोरेन की पार्टनरशिप वाली कंपनी के भ्रष्टाचार पर क्या कहेंगे हेमंत
    झारखंड

    बसंत सोरेन की पार्टनरशिप वाली कंपनी के भ्रष्टाचार पर क्या कहेंगे हेमंत

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    • पाकुड़ में अवैध खनन से निकाले 12.5 करोड़ रुपये के पत्थर
    • 14.05 करोड रुपए की वसूली के लिए नोटिस जारी।
    • चार स्थानों पर हुआ है खनन, 77.05 लाख घन फुट पत्थर निकाले।

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। हेमंत सोरेन लगातार भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन चुनावी अखाड़े में हेमंत सोरेन अपने ही बनाये मुद्दे में उलझते नज़र आ रहे हैं। भाजपा सोरेन परिवार पर जहां आदिवासी जमीन की लूट का मामला उठा रही थी वहीं अब हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को लेकर भी हेमंत की घेराबंदी हो रही है।
    क्या है मामला
    झामुमो सुप्रीम शिबू सोरेन के बेटे बसंत सोरेन का नाम पाकुड़ में हुए अवैध खनन में आया है। मैसर्स ग्रैंंड्स माइनिंग नामक कंपनी ने पाकुड़ के पाकुडिया अंचल में कुल चार विभिन्न प्लॉटों पर अवैध खनन किया था। जहां से 70.50 लाख घन फ़ीट पत्थर निकाले गए थे। अवैध खनन से निकाले गए पत्थरों की कुल कीमत 12.50 करोड़ रुपए आंकी गयी है। जानकारी के मुताबिक, इस कंपनी में तीन पार्टनर हैं, जिनमें से एक नाम बसंत सोरेन का भी है। यह जांच पाकुड़ के तात्कालिक उपायुक्त दिलीप कुमार झा द्वारा की गई थी।
    अवैध खनन के दंड के रूप में कंपनी को 14.05 करोड रुपए की वसूली के लिए नोटिस जारी किया गया था। जानकारी के मुताबिक, कंपनी द्वारा माइनिंग के लिए जिन क्षेत्रों का लीज मिला था, उससे सटे हुए क्षेत्रों में भी अवैध खनन किया गया । वहीं कुछ ऐसे भी प्लॉट है जहां खनन हुआ ही नहीं है। जब पाकुड़ के तात्कालिक उपायुक्त को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने खनन पट्टा क्षेत्र की मापी कराई जिसके बाद यह साफ हो गया कि वहां अवैध खनन हो रहा था।

    वैध खनन का भी गलत ब्यौरा –
    लीज पर मिली जमीन पर वैध खनन का भी गलत ब्योरा सरकार के सामने कंपनी ने रखी। कंपनी द्वारा पत्थरों का जो ब्यौरा सरकार को दिया गया था वह वास्तविक नहीं है। इसका अर्थ है कि कंपनी ने रॉयल्टी की चोरी की है। रॉयल्टी का दंड के रूप में कंपनी को 14.05 करोड़ रुपए वसूली के लिए नोटिस जारी किया जा चुका था।

    ये हैं कंपनी के मालिक –
    मैसर्स ग्रैंंड्स माइनिंग कंपनी के तीन पार्टनर हैैं। तीनों का नाम लीज के डीड में उल्लिखित है। पहले पार्टनर नरेंद्र सिंह है, दूसरे पार्टनर भूपेंद्र सिंह और तीसरे पार्टनर के रूप में बसंत सोरेन का नाम दर्ज है। बता दें बसंत सोरेन के भाई हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री उम्मीदवार भी हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में चौथे चरण का मतदान समाप्त, 62.46 प्रतिशत पड़े वोट
    Next Article लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे होंगे अगले सेना प्रमुख, बिपिन रावत 31 दिसंबर को होंगे रिटायर

    Related Posts

    खेल

    सांसद खेल महोत्सव में बिछी शतरंज की विसात, दर्जनों खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

    October 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मां का निधन, अंतिम संस्कार कल

    October 12, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला में अपराधियों पर शिकंजा : पुलिस ने की रातभर छापेमारी, 11 गिरफ्तार

    October 12, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA का सीट बंटवारा : भाजपा और जदयू को 101-101 सीटें

    October 12, 2025

    सांसद खेल महोत्सव में बिछी शतरंज की विसात, दर्जनों खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

    October 12, 2025

    झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मां का निधन, अंतिम संस्कार कल

    October 12, 2025

    सरायकेला में अपराधियों पर शिकंजा : पुलिस ने की रातभर छापेमारी, 11 गिरफ्तार

    October 12, 2025

    विधायक निर्मल महतो पहुंचे बोकारो रेलवे साइडिंग, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

    October 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.