Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 10:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा : जेपी भाई पटेल
    झारखंड

    पार्टी ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा : जेपी भाई पटेल

    Team JoharBy Team JoharOctober 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग : भाजपा के मुख्य सचेतक बनाए जाने के बाद मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल के हजारीबाग स्थित आवास पर सोमवार सुबह-सवेरे उनके समर्थकों व क्षेत्र के लोगों का जुटान हुआ है. विधायक क्षेत्र के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर क्षेत्र की समस्याओं एवं संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा कर रहे हैं. इस दौरान समर्थक और क्षेत्र के लोग जयप्रकाश भाई पटेल को भाजपा का मुख्य सचेतक बनाए जाने पर उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. विधायक के समर्थकों व भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. लोगों का आना-जाना लगा हुआ है. इस बीच जोहार लाइव से बातचीत करते हुए जयप्रकाश भाई पटेल ने अपने विचार व्यक्त किए. आइए, जानते हैं भाजपा का मुख्य सचेतक बनाए जाने पर क्या कहते हैं मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल. पार्टी के फैसले से कितने खुश हैं विधायकजी.

    क्षेत्र के लोगों के लिए कह दी यह बड़ी बात

    जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि संगठन ने जिस तरह मुझे ये जिम्मेदारी सौंपी है, निश्चित ही मैं कुछ और बेहतर कार्य करने की कोशिश करूंगा. हालांकि, अब तक संगठन की ओर से जितने भी कार्य मुझे सौंपे गए हैं, उसमें अपना बेस्ट देने का मैंने कार्य किया है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि चाहे जो भी जिम्मेदारी मुझे दी जाए, लेकिन अपने क्षेत्र की जनता के लिए मैं सदैव खड़ा हूं. उनके हित के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा.

    विभिन्न राज्यों में चुनाव पर भी बोले जेपी भाई पटेल

    वहीं, आने वाले समय में देश के कई राज्यों में चुनाव पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सभी राज्यों में अपनी सरकार बनाने जा रही है. पूरे देश में नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. पार्टी बहुत तेजी से हर बिंदु पर सोच-विचार करते हुए आगे बढ़ रही है. बता दें कि केन्द्रीय खाद्य व सार्वजनिक विभाग मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने अमर कुमार बाउरी को भाजपा विधायक दल का नेता और जय प्रकाश भाई पटेल को सचेतक की कमान सौंपने की बात कही थी.

    BJP MLA Jaiprakash Bhai Patel Jharkhand BJP Update Jharkhand Politics Update Johar Live Mandu MLA JP Bhai Patel MLA JP Bhai Patel becomes Chief Whip of BJP जोहार लाइव झारखंड भाजपा अपडेट झारखंड राजनीति अपडेट भाजपा के मुख्य सचेतक बने विधायक जेपी भाई पटेल भाजपा विधायक जयप्रकाश भाई पटेल मांडू विधायक जेपी भाई पटेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसफाई मित्र बनेंगे हाईटेक, मैनुअल तरीके से नहीं करेंगे सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई
    Next Article WORLD SPINE DAY : एक ही पोज में काम करने की आदत समय से पहले बना रही ‘बूढ़ा’

    Related Posts

    जमशेदपुर

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025
    झारखंड

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया व्यापक निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जताया जोर…

    September 15, 2025
    जामताड़ा

    सालुका गांव में उत्तम मंडल की हत्या पर आक्रोश, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नाला-सालुका मार्ग जाम…

    September 15, 2025
    Latest Posts

    पैर नहीं छूने पर 31 छात्रों को पीटने वाली सहायक शिक्षिका निलंबित…

    September 15, 2025

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया व्यापक निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जताया जोर…

    September 15, 2025

    सालुका गांव में उत्तम मंडल की हत्या पर आक्रोश, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नाला-सालुका मार्ग जाम…

    September 15, 2025

    रांची नगर निगम ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, भूमि नामांतरण भी किया

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.