Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 8:49 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»धर्म/ज्योतिष»अब एक माह नही गूंजेगी सहनाई, 16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास, नहीं करें फिर किसी भी तरह के मंगल कार्य
    धर्म/ज्योतिष

    अब एक माह नही गूंजेगी सहनाई, 16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास, नहीं करें फिर किसी भी तरह के मंगल कार्य

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हिन्दू परम्परा में मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। हमारे सनातन धर्म में प्रत्येक कार्य के लिए एक अभीष्ट मुहूर्त निर्धारित है। वहीं कुछ अवधि ऐसी भी होती है जब शुभ कार्य के मुहूर्त का निषेध होता है। इस अवधि में सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं। ऐसी ही एक अवधि है- जिसे ‘खरमास’ भी कहा जाता है।

    क्या होता है ‘खरमास

    जब सूर्य गोचरवश धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तो इसे क्रमश: धनु संक्रांति व मीन संक्रांति कहा जाता है। सूर्य किसी भी राशि में लगभग 1 माह तक रहते हैं। सूर्य के धनु राशि व मीन राशि में स्थित होने की अवधि को ही ‘खरमास’ कहा जाता है। प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्र ने बताया कि ‘खरमास ‘ में सभी प्रकार के शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, सगाई, गृहारंभ व गृह प्रवेश के साथ व्रतारंभ एवं व्रत-उद्यापन आदि वर्जित रहते हैं।

    कब तक रहेगा ‘खरमास’
     
    ज्योतिषीय गणना के आधार पर इस वर्ष सूर्य 16 दिसंबर 2019 को रात्रि 12:10 पर धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं और 15 जनवरी 2020 को सुबह 07:54 तक इसी राशि में रहेंगे। इस महीने में हिन्दू धर्म के विशिष्ट व्यक्तिगत संस्कार जैसे नामकरण, यज्ञोपवीत, विवाह और कोई भी धार्मिक संस्कार नहीं होता है।
     
    खरमास में क्या न करें

    खरमास में गृह प्रवेश, मुण्डन, यज्ञोपवीत, विवाह, घर बनाना, भूमि और प्रापर्टी में निवेश, नई गाड़ी, नया कारोबार जैसी चीजें नहीं करनी चाहिए। नए कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए।

    भारतीय संस्कृति में प्रत्येक मांगलिक कार्यक्रम के लिए बृहस्पति ग्रह का बड़ा ही महत्व है। जब गुरु बृहस्पति ग्रह सूर्य के नजदीक आते हैं तो बृहस्पति की सक्रियता न्यून हो जाती है जिसे हम अस्त होना भी कहते हैं। ऐसी अवस्था में जितने भी मांगलिक कार्य हैं, उसे नहीं किया जाता है और इस अवस्था को खरमास या मलमास कहा जाता है।

    क्या नर्क में जाता है खरमास में मरने वाला

    मान्यता है कि खरमास में यदि कोई प्राण त्याग करता है तो उसे निश्चित तौर पर नर्क में निवास मिलता है। इसका उदाहरण महाभारत में भी मिलता है, जब भीष्म पितामह शरशैया पर लेटे होते हैं लेकिन खरमास के कारण वे अपने प्राण इस माह नहीं त्यागते। जैसे ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, भीष्म पितामह अपने प्राण त्याग देते हैं।

    आचार्य प्रणव मिश्रा
    आचार्यकुलम, अरगोड़ा राँची
    9031249105

    #Online news Dharmik news Latest hidni news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड महिला आयोग के अध्यक्ष को औकात बताने की बात कहकर सरयू राय ने देश के कई महिलाओं का अपमान किया है : कल्याणी शरण
    Next Article 13 लाख की ठगी का आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

    Related Posts

    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 15 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 15, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    करवा चौथ इस साल कब? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    September 14, 2025
    धर्म/ज्योतिष

    Aaj Ka Rashifal, 14 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 14, 2025
    Latest Posts

    हजारीबाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सली ढेर

    September 15, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 15 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 15, 2025

    PM के जन्मदिन पर झारखंड में होगा सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम

    September 14, 2025

    आतंक से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी पर झामुमो की खामोशी क्यों : राफिया नाज

    September 14, 2025

    टुकटुक से बैट्री निकाल बेच देथे थे कबाड़ी में, पांच गिरफ्तार

    September 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.