Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»सेहत»गर्म चाय की चुस्कियां सिर्फ ठंड नहीं भगाती, सेहत के लिए भी है फायदेमंद
    सेहत

    गर्म चाय की चुस्कियां सिर्फ ठंड नहीं भगाती, सेहत के लिए भी है फायदेमंद

    Team JoharBy Team JoharDecember 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    सर्दी के दिनों में गर्म चाय की चुस्कियां किसे अच्छी नहीं लगती भला। वैसे भारत में एक कप चाय को कई समस्याओं का समाधान माना जाता है। जैसे- थकान मिटानी हो, नींद भगाना हो, खाना पचाना हो, ठंड भगाना हो, सर्दी जुकाम से छुटकारा पाना हो। कई परिवारों में आज भी सिर दर्द होता है तो दवा बाद में लेते हैं, चाय पहले पी जाती है। चाय में तुलसी उबालकर जो काढ़ा बनाया जाता है, उसे रामबाण इलाज माना जाता है। डॉक्टरों के अनुसार, चाय में एंटी-ऑक्सिडेंट पॉलीफेनोल होता है जो एक इनफ्लेमेशन फाइटर का काम करता है।

    जानिए सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है चाय
    चाय में मौजूद पॉलीफेनोल्स कैलोरी खर्च बढ़ाने के साथ ही शरीर में वसा कम करने का काम करता है। यह भी कम दिलचस्प नहीं है कि चाय वास्तव में एक प्रकार की वसा को बढ़ावा देती है। यह है ब्राउन फैट। इसमें व्हाइट फैट की तुलना में माइटोकॉन्ड्रिया अधिक होते हैं, यानी ब्राउन फैट वास्तव में कैलोरी बर्न कर सकती है और पचान क्रिया में सुधार कर सकती है। विभिन्न प्रकार के 15 अध्ययनों में पाया गया कि जो लोग 12 सप्ताह से अधिक समय तक दिन में दो से छह कप ग्रीन टी पीते हैं, उनके शरीर का वजन बाकी लोगों से कम होता है।

    40,000 से अधिक वयस्कों पर हुए एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि नियमित रूप से चाय का सेवन हृदय रोग, स्ट्रोक और कुछ प्रकार के कैंसर से दूर रखता है। जिन प्रतिभागियों ने प्रतिदिन पांच या अधिक कप ग्रीन टी पी थी, उनमें हार्ट अटैक का जोखिम 16% कम पाया गया।

    ग्रीन टी से डायबिटीज की जटिलताओं को कम करने में मदद मिलती है। चाय इन्सुलिन संवेदनशीलता में सुधार कर सकती है, अग्नाशय की कोशिकाओं को क्षति से बचा सकती है, और सूजन को कम कर सकती है। इसका फायदा डायबिटीज में मिलता है।
    नियमित चाय के सेवन से अल्जाइमर और अन्य न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों के होने का खतरा कम हो सकता है। हालांकि अल्जाइमर के सटीक कारण अभी भी स्पष्ट नहीं हैं और कोई इलाज भी नहीं है, लेकिन रिसर्च में साबित हुआ है कि ग्रीन और ब्लैक टी पीने से अल्जाइमर में सुधार होता है। चाय पीने से याददाश्त तेज होती है। इसमें कैफीन और एल-थीनिन होते हैं, जो मिलकर स्मृति और एकाग्रता में मदद करते हैं।

    ग्रीन टी में कैटेचिन ईजीसीजी होता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है। इसमें कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है। ईजीसीजी मेटास्टेसिस को कम कर सकता है और स्तन, फेफड़ों, त्वचा और अन्य अंगों को कैंसर से बचा सकता है। जापान में हुए एक अध्ययन के अनुसार, जो महिलाएं एक दिन में 10 या अधिक कप ग्रीन टी पीती हैं, उनमें कैंसर की शुरुआत सात साल देरी से होती है।

    सभी ड्रिंक्स मुंह के लिए अच्छे नहीं होते, लेकिन चाय ओरल हेल्थ में सुधार कर सकती है। चाय में फ्लोराइड होता है और यह मुंह में बैक्टीरिया खत्म करती है। यह पीरियडोंटल बीमारी, कैविटीज और ओरल कैंसर के खतरे को कम करता है।
    2018 की एक रिपोर्ट के अनुसार, इंसान में प्रजनन ऊतकों में ऑक्सीडेटिव का स्तर तय करता है कि वे माता या पिता बनेंगे या नहीं। चाय में मौजूद पॉलीफेनोल्स में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है। इसलिए कहा गया है कि चाय पुरुषों और महिलाओं, दोनों में प्रजनन क्षमता में सुधार कर सकती है। हालांकि अभी इस दिशा में और शोध की आवश्यकता है।

    #Online news Helth news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : नगर विकास विभाग में होगी 1056 पदों पर भर्तियां
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : अब संथाल और कोयलांचल में बिछेगी सियासी बिसात

    Related Posts

    झारखंड

    हर मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा देना हमारा लक्ष्य : DC भजंत्री

    June 11, 2025
    झारखंड

    शादीशुदा महिला के पति पर हमला, आरोपी ने खुद को बताया ऑरिजनल पति

    June 10, 2025
    Facts

    स्वास्थ्य के लिए जरूरी है फलों का सही तरीके से सेवन करना

    June 8, 2025
    Latest Posts

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.